महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी दिवस की रही धूमधाम
कोटद्वार।महर्षि विद्या मंदिर बीईएल रोड में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग कर पुनः भारत को सर्वश्रेष्ठ देशों में शुमार करने पर जोर दिया गया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गर्व का विषय है कि हम हिंदी दिवस मना रहे हैं। मातृभाषा में अभिव्यक्ति से हमारे शरीर के साथ ही दूसरों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी भाषा का प्रचलन जरूर बढ़ा है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि हमारी अंग्रेजी भाषा से ज्यादा हिंदी भाषा अच्छी होनी चाहिए। कहा कि विश्व के विकसित देश जो विज्ञान और टेक्नेलॉजी में हमसे कई आगे वहां तकनीकी शिक्षा स्वयं की भाषा में होती है। वर्तमान में भारत में भी सरकारी और गैर सरकारी कार्य हिंदी में होने लगे हैं। हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग कर ही हम पुनः भारत को सर्वश्रेष्ठ देशों में शुमार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां पूरे विश्व ने घुटने टेक दिए, वहीं भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक कार्य कर कोरोना को हराया। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह गुसांई ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि यह विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली विश्व की चौथी भाषा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हम इसी तरह हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहेंगे। विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता सोनिया पटवाल, सृष्टि नेगी, स्मृति नेगी ने हिंदी दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्मृति कुलाश्री ने हिंदी में कविता पाठ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इससे पूर्व बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और गढ़वाली गीत पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल,मुन्नालाल मिश्रा, नीरूबाला खंतवाल, ऋतु चमोली, कमल नेगी, वन मंत्री के ओएसडी कुलदीप रावत, मीडिया प्रभारी धर्मवीर गुसाईं, रेखा सेमवाल,समीक्षा पांडेय, पंकज नेगी, प्रशांत तिवारी, निधि कोटनाला, निर्मला बिष्ट, आस्था नेहा सेमवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष डोबरियाल ने किया।
“बिन्दु” संस्था द्वारा आवश्यक दवाईयां “बुनियादी स्वाथ्य केंद्र -हेरवाल गांव” को समर्पित
“बिन्दु” संस्था द्वारा जुलाई-अगस्त माह में लगाये गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो की भांति ही, आगे की व्यवस्था पर विमर्श के साथ ही, आज बुधवार, दिनांक 143 सितम्बर 2021 को प्रतापनगर विकासखण्ड के दीनगाँव (हेरवालगाँव) में अवस्थित “बुनियादी स्वाथ्य केंद्र -श्री मुकुंद रावत एवं बतना देवी रावत अस्पताल” जो की “टीएचडीसी-सेवा और शहीद भगत सिंह सांध्य महाविध्यालय”, नई दिल्ली के परस्पर सहयोग से चलाये जा रहे है, को आवश्यक दवाईयों की एक बड़ी खेप, केंद्र के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एच.एस. शेखावत और उनकी मेडिकल टीम की उपस्थिति में समर्पित की गयी है|
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एच.एस. शेखावत और उनकी मेडिकल टीम के सदस्य फार्मासिस्ट जयवीर सिंह पोखरियाल, लैब तकनीशियन दीपक सेमवाल, एक्सरे टेक्नीशियन श्री स्वयम्बर चमोली, ए.एन.एम श्रीमती सरोजनी राणा आदि ने “बुनियादी स्वाथ्य केंद्र” को इस सहयोग के लिये “बिन्दु” संस्था और उसके संस्थापक सदस्य, सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली का आभार व्यक्त किया| और भविष्य में होने वाला स्वास्थ्य शिविरों में अपनी ओर से पूरे सहयोग व् समर्थन का वादा किया |
इस अवसर पर अपने सन्देश में श्री पैन्यूली जी ने “बुनियादी स्वाथ्य केंद्र” दीनगाँव (हेरवालगाँव) की समस्त अधिकारिक टीम को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और आशा की कि “बुनियादी स्वाथ्य केंद्र” को दी गई इन दवाईयों से आस पास के गाँवो-उपरी रमोली क्षेत्र से आने वाले सभी मरीजो को काफी राहत मिलेगी|
पैन्यूली ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की “उपरी रमोली और आसपास के क्षेत्र में पड़ने वाला गाँवों” मे स्वास्थ्य शिविर की जरुरतो का जायजा लेने के साथ ही अब उससे जुडी आवश्यक तैयारियों पर कार्यकर्ता पूरी गम्भीरता से ध्यान दे| जिससे की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं तक आम ग्रामीणजनो की पहुँच बढ़ाने की व्यवस्था शीघ्रता से सुनिश्चित की जा सके|
इस अवसर पर “बिंदु” संस्था की और से नियमित कार्यकर्ताओ महेश, राजेश पोखरियाल के साथ ही हेरवाल गाँव से श्री लक्षमण सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, सुरेन्द्र दत्त जोशी साथ ही तेजपाल सिंह पोखरियाल रावत सिंह रावत, आदि भी उपस्थित रहे|
