रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
हल्द्वानी में गजब का लैंड फ्रॉड,एक ही जमीन को 25 लोगों को बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी
ओखलकांडा/नैनीताल: हल्द्वानी। उत्तराखंड में जमीन की खरीद फरोख्त आज दिन अनोखे अनोखे जालसाजी के मामले उजागर हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सटे विकास खण्ड ओखलकांडा का है जहां जमीन खरीद फरोख्त के दलाल ने गौलापार क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त में गजब की धोखाधड़ी कर 25 से अधिक लोगों के साथ करीब डेढ़ करोड़ का फर्जीवाड़ा करने का कारनामा किया है।
हल्द्वानी. उत्तराखंड में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हल्द्वानी से जमीन खरीद में गजब की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एक ही जमीन को 25 लोगों को बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है. वहीं धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग गुरुवार को भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ डीआईजी कुमाऊं डॉ योगेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे और उन्हें खुद के साथ घटित पूरी व्यथा सुनाई। उन्होंने पीड़ितों को दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त में गजब की धोखाधड़ी में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओखलकांडा में रहने वाले 25 लोगों के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि आरोपी का नाम दीपांशु बेलवाल है, उसने 25 लोगों को एक ही जमीन बेचकर फर्जीवाड़ा किया है।
जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद जब लोगों ने दाखिल खारिज करवानी चाही, तो जमीन बेचने वाले व्यक्ति के पास उस जमीन का रकबा ही नहीं मिला । जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि दीपांशु बेलवाल ने एक ही जमीन को अलग-अलग लोगों को बेचाकर जमीन खरीदारों को जबरदस्त चूना लगाया है। आरोपी ने सभी लोगों से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पीड़ितों ने भीमताल पहुंचकर विधायक राम सिंह कैड़ा से मुलाकात की। विधायक उन्हें डीआईजी कुमाऊं डॉ योगेंद्र सिंह रावत के पास लेकर आए, जहां पीड़ितों ने डीआईजी को उनके साथ जमीन खरीद-फरोख्त में हुई ठगी की व्यथा सुनाई। डीआईजी द्वारा ठगी से पीड़ित लोगों को आश्वस्त किया आरोपी पर कठोर कार्रवाई कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी व लोगों का पैसा वापस दिलवाया जाएगा।

