मेनू
News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार 

  उत्तराखंड जैसी शांतिपूर्ण और शानदार ईद कही नहीं- फिरोज

एंक दो साल के कोरोना काल के बाद इस बार पहाड़ों  में ईद- उल- फितर का  त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर मसूरी कोटद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल सहित उत्तराखंड  की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज़ अता कर देश और दुनिया की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई 

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को सभी धर्मों के लोगों ने गले लगा कर ईद की बधाई दी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद दिखाई दी

मसूरी निवासी असलम खान ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम सभी भाई भाई हैं और सभी को मिलजुल रहना चाहिए।

कोटद्वार के फिरोज ने बताया कि रमजान के महीने में  30 दिन के रोजे रखे जाते हैं,और इसे पूरी दुनिया में बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जाता है

हल्द्वानी निवासी शाहरुख ने बताया कि हमारे यहां कहते हैं कि जिसका रोज नहीं उसकी ईद नहीं,,रोजा है तो ईद है,,और यह खुशियों का त्योहार है।

संबंधित खबरें