स्वतंत्रता दिवस पर नवयुग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खूब जमाया देशभक्ति का रंग
कोटद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ पर कोटद्वार के दुर्गापुरी मोटाढाक क्षेत्र के नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों और कार्यक्रमों से अपने सहयोगी छात्र छात्राओं के साथ अपने अभिभावकों को भी जोशीले रंग से रंग दिया। सर्वप्रथम विद्यालय का कार्यक्रम झंडारोहण कार्यक्रम के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम नेगी द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने अपने स्कूली बैंड के साथ परेड, राष्ट्रीय धुन और राष्ट्रीय गीतों से स्कूल परिसर को देश के वीर गाथाओं के गीतों से सरोवार कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतों से अपने अभिभावकों और दर्शकों को देशभक्ति से सरोवार कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एकांकी और नाटक भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने देशभक्ति कार्यक्रम और गीतों के लिए छात्रों को बहुत अच्छी तैयारी के साथ तैयार किया। कार्यक्रम मैं बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी ने बताया कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे शहीदों ने जो बलिदान किया है उसे आप जैसे विद्यार्थियों ने ही भविष्य में सुरक्षित और मजबूत बनाकर देश को विश्व में विश्व गुरु की भूमिका में स्थापित करना है। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने दिलो-दिमाग में अपने देश के प्रति सम्मान बनाए रखना है जिससे कि देश भविष्य में कभी भी कमजोर न पड़े। इस मौके पर छात्रों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों को सराहा और विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों मेहनत की सराहना की।
कोटद्वार में इलेक्ट्रॉनिक पार्टस बेचने वाला दुकानदार खुलेआम एम आर पी से अधिक मूल्य पर बेच रहा सामान
पक्का बिल देने में भी कर रहा आनाकानी
जीएसटी का कर रहा उल्लंघन, उपभोक्ताओं अधिनियम की उडा रहा धज्जियां।
कोटद्वार मे जीएसटी की चोरी और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ानें वाला प्रतिष्ठान
कोटद्वार। थोड़े से लालच के लिए व्यापारी अपना दीन ईमान दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा एक वाकया कोटद्वार में भी देखने को मंगलवार को तब मिला जब कोटद्वार के गैरेज रोड स्थित इलैक्ट्रोनिक पार्ट्स का सामान बेचने वाले विआन इलैक्ट्रानिक्स स्वामी द्वारा ग्राहक से एम आर पी प्रिंट से अधिक रुपए मांगे, ग्राहक द्वारा बिल मांगने पर सामान देने से मना कर दिया। ग्राहक द्वारा जब इसका विरोध किया तो दुकानदार बदतमीजी पर उतर आया। बताते चलें की कोटद्वार में यह दुकान स्वामी पहाड़ के जरुरतमंद ग्राहकों को काफी लम्बे समय से प्रिंट रेट से अधिक पर सामान बेचकर चूना लगा रहा है। यही नही यह दुकान स्वामी कई डुप्लीकेट इलैक्ट्रोनिक पार्ट्स भी बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। गौरतलब है कि जीएसटी अधिनियम के तहत दुकानदार उनही सामान को अपनी दुकान में बेच सकता है जिसका उसने जीएसटी रजिस्ट्रेशन किया है। परन्तु यह दुकानदार सरकार को चूना लगाने के लिए कुछ ही सामान का जीएसटी रजिस्ट्रेशन किए है,अधिकांस सामान बिना रजिस्ट्रेशन के बेच रहा है। यही नहीं यह दुकानदार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का भी खुलेआम धज्जियां उडा रहा है। बताते चलें की किसी भी दुकानदार को जो सामान उसकी दुकान में है ग्राहक के मांगने पर देना होगा और बिल मांगने पर पक्का बिल भी देना होगा। सामान और बिल नहीं देने पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कानून के तहत कार्यवाही को झेलना होगा। कोटद्वार और कोटद्वार से जुडे व्यापारिक संस्थानों और ग्राहकों से अनुरोध है कि अगर उक्त व्यापारी द्वारा किसी को डुप्लीकेट,विना बिल और प्रिंट रेट से अधिक पर सामान बेचा है तो जीएसटी विभाग व उपभोक्ता फोरम में उक्त मुनाफाखोर दुकानदार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर हमारे पोर्टल पर भी लिखित शिकायत भेज सकते हैं जिससे उक्त मुनाफाखोर का भंडाफोड़ किया जा सके और उपभोक्ताओं को न्याय मिल सके।


