मेनू
News

स्पोर्ट्स कालेज के लिए ट्रायल 18 अप्रैल को कंबोडिया मैदान में

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

स्पोर्ट्स  कालेज के लिए ट्रायल 18 अप्रैल को कंबोडिया मैदान में

 

 प्राथमिक कक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों के लिए खेलों में कैरियर बनाने के लिए सुनहरा अवसर आया है । उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय के  संयुक्त तत्वावधान में होने वाले  ट्रायल के बाद चुने गए छात्रों को स्पोर्ट्स हास्टल में  रहकर अपनी शिक्षा के साथ अपने  पसंदीदा खेल में  विशेषज्ञों की निगरानी में अपनी खेल प्रतिभा को निखारकर भविष्य में अच्छा खिलाड़ी बनने का मौका मिलता है ।  उत्तराखंड के  राणा प्रताप र्स्पोट्स कालेज रायपुर देहरादून तथा पिथौरागढ़ र्स्पोट्स कालेज में  शैक्षिक वर्ष 2022-23 में कक्षा 06 बालकों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का ट्रायल्स 18 अप्रैल, 2022 को कंडोलिया मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें महाराणा प्रताप र्स्पोट्स कालेज रायपुर के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, जुड़ो तथा पिथौरागढ़ र्स्पोट्स कालेज में फुटबाल, बॉक्सिग, एथलेटिक्स खेल सामिल रहेंगे।

          जिला क्रिड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि विभिन्न खेलों का ट्रायल हेतु आगामी 18 अप्रैल,2022 को प्रातः 08 बजे से कंडोलिया मैदान पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कक्षा 06 में प्रवेश के समय बालक की आयु 10 से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रायल्स में खिलाड़ी को केवल एक ही खेल में ही प्रतिभाग करना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित खिलाड़ी अपने खेल सामाग्री के साथ ही उपस्थित होंगे। कहा कि खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड का अधिवासी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रायल्स के दौरान किये जाने वाले खेलों की जानकारी खेल विभाग पौड़ी से भी प्राप्त कर सकते हैं।


 पुराने आशिक पर नए आशिक का चढा  इश्क परवान 

बेरहम माशुका ने  पुराने आशिक को दिखा दिए स्वर्ग के नजारे 

देहरादून:/संवाद सूत्र । इश्क जब अपनी उचाईयों पर होता है तो अच्छा बुरा कुछ नजर आता नहीं ।वहीं जब इश्क अंधा हो जाए तो अपना पराया भी नहीं  पहचानता । ऐसा ही एक वाकया देहरादून में सामने आया है जहाँ माशुका ने  अपने पुराने आशिक को नए आशिक के साथ मिलकर स्वर्ग पहुँचा दिया ।  एक नाबालिग लड़की ने अपने नए दोस्त के साथ मिलकर पुराने दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक स्कूटर से लाश को जंगल में ले गया और वहां गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर ली है। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी ने रविवार को बताया कि नालापानी रोड निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी (27) 16 मार्च की शाम से गायब था।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी नालापानी चौकी में दर्ज कराई। इसके बाद 20 मार्च को एक युवती ने मयूर विहार चौकी में अपनी 17 वर्षीय छोटी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। यह लड़की अचानक शनिवार को घर पहुंची। लड़की ने बड़ी बहन को बताया कि उसने अपने दोस्त आकाश (22) निवासी डीएल रोड के साथ मिल कर पुराने दोस्त नरेंद्र की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी।

माशुका की बडी बहन ने दी पुलिस को जानकारी 

बेल्ट से गला घोंटाजंगल में दफना दी लाश 

नाबालिग प्रेमिका ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पुराने दोस्त की हत्या करवा दी। आरोपी आकाश और उसकी दोस्त लड़की ने कंडोली स्थित कमरे में पूरी वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने पहले बेल्ट से बंटी का गला घोंटा। अगले दिन सुबह आकाश करीब चार किलोमीटर तक स्कूटर पर बंटी के शव को लेकर गया। फिर उसे जंगल में जाकर गाड़ दिया।लड़की ने बताया, बंटी उसे बदनाम कर रहा था इसलिए उसकी हत्या की। लड़की की बड़ी बहन ने यह जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि नाबालिग आरोपी को निगरानी में रखा गया है। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि लड़की और उसके दोस्त ने हत्या करने से पहले पूरी प्लानिंग थी। आकाश लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की पहले बंटी के संपर्क में रही। आरोप है कि बंटी मोहल्ले में लड़की को बदनाम करते हुए चरित्र पर सवाल उठाता था। ऐसे में लड़की और आकाश ने मिलकर बंटी की हत्या की प्लानिंग बनाई और दोनों ने मिलकर बंटी की हत्या घर से गायब हो गए।

बहन के स्कूटर से ले गया शव : 

आरोपी  पंचर की दुकान चलाता है 

आरोपी आकाश हत्या की रात अपनी बाइक से लड़की के घर गया। हत्या के बाद शव को बाइक पर लेकर जाना मुश्किल था। ऐसे में उसने शव ठिकाने लगाने के लिए अपनी बहन के घर से उसका स्कूटर लिया। बाइक वहां छोड़ दी। आरोपी आकाश रायपुर चौक के पास पंक्चर की दुकान चलाता था।

 भागना पडा भारी, पुलिस को आरोपियों तक पहुचने मे मिली मदद

लड़का और लड़की घर से लापता होने की चालाकी नहीं दिखाते तो शायद पुलिस के लिए हत्याकांड खोलना और चुनौती बन जाता। पुलिस दोनों के लापता होने की कहानी की कड़ी नहीं जोड़ पा रही थी। क्योंकि, दोनों अलग-अलग दिन लापता हुए और दोनों का फोन कॉल पर भी कोई संपर्क नहीं था। लड़की लापता हुई तो उसकी गुमशुदगी मयूर विहार चौकी में बड़ी बहन ने दर्ज करवाई। लड़की के वापस लौटने तक पुलिस को भी भनक नहीं थी कि दोनों हत्या करके भागे हैं। जिस लड़के साथ लड़की गई थी, उसका कॉल रिकार्ड ही पुलिस को मिला था। लड़की वापस घर पहुंची तो वह अपनी बहन और पुलिस के सामने पिघल गई। इसके बाद दोनों गुमशुदगियां आपस में जुड़ गईं। 

बंटी को मां ने कहा था लड़की से दूर रहने  को

हत्या में शामिल लड़की से बंटी के संपर्क का बंटी की मां को पता था। मृतक के परिवार से जुड़े रंजीत सिंह ने बताया कि बंटी को उसकी मां ने कुछ महीने पहले टोका था। कहा था कि उस लड़की से दूर रह। उस दौरान बंटी ने भी बताया था कि वह लड़की के संपर्क में नहीं है।

संबंधित खबरें