रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
- जी हां कोरोना को छिपाने वाली जानकारी और लॉक डाउन के प्रति लापरवाह और निर्देशों का पालन न करना कोरोनावायरस मिटाने पर छिपाने वालों को अब सरकार का नया तोहफा मुकदमे के साथ 14 दिन आलीशान सुविधाओं युक्त आइसोलेशन वार्ड में मिलेंगी सारी सुविधाएं। जिन लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन और कोरोनावायरस की जानकारी छिपाकर रखना है, उनके लिए सरकार ने स्वागत कक्ष बनाए हैं।आपको इन वार्डों में मिलेगा जिन्दगी में मजे लेने का बेहतरीन मौका।
- गृह मंत्रालय कोरोनावायरस को लेकर हुआ सख्त। सभी राज्यों को दिए निर्देश।राज्यों की सीमाएं सील करे राज्य।जो जहां है वहीं रहे। वरना भुगतना होगा कानून का डंडा।।
- पूरे विश्व में मरने वालों का आंकड़ा पहुचा 33 हजार। 199 देशों में तक पांव पसार चुका है कोरोनावायरस। मरने वालों में स्पेन की राजकुमारी भी।
- विश्व के सबसे अमीर और समृद्ध देशों अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार पार संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 1.5 लाख, ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार तो संक्रमित लोगों की संख्या 5 हजार। स्पेन में शाही परिवार सहित मरने वालों की तादाद6.,500 हजार,तो संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची80 हजार। फ्रांस में काल के ग्रास बने2,600 लोग तो संक्रमित हैं 44हजार, वहीं जर्मनी मे मोतों ने साढ़े 5सौ का आंकड़ा किया पार।
- भारत में राज्य वार संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। वर्तमान स्थिति महाराष्ट्र 270, उत्तर प्रदेश 78, गुजरात 58, जम्बू कश्मीर 38, बंगाल 21, केरल 202, दिल्ली 202, उत्तराखंड 7, मध्य प्रदेश 39, राजस्थान 54, व अन्य राज्यों में भी कोरोनावायरस के मामले बढ़ने के मामले प्रकाश में आए हैं। वही भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है। अगर जो लोग अभी भी नहीं समझ रहे हैं तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
- दिल्ली मे 6 डाक्टर सहित4 नर्सो को कोरन्टाइन किया।आर एम एल हास्पीटल का है मामला। एक नर्स को तेज बुखार की है शिकायत।