स्टिंग में फंसे पौड़ी जिले के दो शिक्षा अधिकारी और एक पटल सहायक पर गिरफ्तारी की तलवार
देहरादून- एलईडी घोटाले के बाद अब स्टिंग मामले में भी तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत,डीईओ हरे राम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार..!
एक स्टिंग में नियुक्ति/अनुमोदन के लिये पैसा लेते हुये पकड़े गये शिक्षा विभाग पौड़ी के तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत,डीईओ हरे राम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में आख़िरकार मुक़दमा दर्ज करने के शासन स्तर से आदेश हो ही गये हैं.
“इस सम्बन्ध में थाना पौड़ी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,बाद में फोरेंसिक जाँच में भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गयी थी,जिसके बाद एसएसपी पौड़ी द्वारा,मामला एडीजे लॉ एंड आर्डर को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया,जिसपर एडीजे लॉ एंड आर्डर ने सचिव गृह को उक्त मामला अग्रसारित कर दिया।
भ्रष्टाचार के आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने और अनुमति देने में विलम्ब करने वाले अधिकारियों को चिन्हित करते हुये उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े आदेश जारी किये ।
