मेनू
News

सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं शैक्षिक योग्यता में वृद्धि हेतु इच्छुक आवेदकों को डिजिटल सुविधा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं शैक्षिक योग्यता में वृद्धि हेतु इच्छुक आवेदकों को डिजिटल सुविधा

 उप प्रमुख यू.ई.बी. श्रीनगर/प्र. नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल मुकेश प्रसाद रयाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं शैक्षिक योग्यता में वृद्धि हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि वे इन माध्यमों से भी पंजीकरण कर सकते हैं। कहा कि  edistrict.uk.gov.in     पर login    कर homepage  पर Registration option पर click   कर द्वितीय विकल्प आवेदक पंजीकरण पर स्वयं को रजिस्टर करने के पश्चात् प्राप्त password   के माध्यम सेhomepage   के दाई ओर login  विकल्प पर जाएं, तत्पश्चात् ID   के रूप में मोबाइल नंबर व पासवर्ड जो ई-डिस्ट्रिक्ट से फोन पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुआ है, से लॉग इन कर स्वयं का आवश्यकतानुसार पंजीकरण/नवीनीकरण/शैक्षिक योग्यता में वृद्धि कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवश्यकतानुसार मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र अपलोड करने आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि edistrict mobile application  डाउनलोड कर मोबाइल से भी पंजीकरण किया जा सकता है। वहीं तहसील/विकासखण्ड कार्यालय में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट केन्द्र एवं स्थानीय बाजारों में संचालित CSC (Commom Service Centre) से भी इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। कहा कि पंजीयन/नवीनीकरण/शैक्षिक योग्यता में वृद्धि हेतु आवेदन जहाँ से भी अपलोड किया गया है, वहीं से डाउनलोड कर प्राप्त किया जायेगा।


जनता के पक्ष में हजार बार करूंगा गुंडागर्दी शैलेन्द्र



कोटद्वार। यमकेश्वर विधानसभा को लेकर पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत और वर्तमान विधायक रितु खंडूरी के बीच विकास वनाम क्षेत्र की उपेक्षा की लड़ाई अब धरातल पर उतर आई है। यह लड़ाई दोनों पक्षों के बीच अपमानजनक शब्दों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। कोटद्वार में 3 दिन पूर्व रितु खंडूरी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत पर महिलाओं के अपमान और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की गई थी। उसी के जबाव में सोमवार को कोटद्वार के निजी होटल में कोटद्वार के पत्रकारों को प्रेस के माध्यम से यमकेश्वर की विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व विधायक रावत ने क्षेत्र के विकास की उपेक्षा करने के आरोपों सहित अपने चहेते लोगों के साथ मिलकर विधायक निधि का दुरुपयोग करने और अभद्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा के लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर जनता के हित में संघर्ष करना गुंडागर्दी है तो ऐसी गुंडागर्दी वे हजार बार करेंगे। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र विधायक की अनदेखी के कारण बुरी तरह पिछड़ा हुआ है। वर्तमान विधायक जनता की लगातार अनदेखी कर रही है और अगर कोई क्षेत्र में विकास से संबंधित बात करता है तो वे उसे डराने का काम करती हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछड़ी विधानसभा यमकेश्वर है। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा विधायक द्वारा लोनिवि में स्टॉक की गई राह सामग्री की असलियत को जनता के सामने लाया गया तो वे उन्हें गुंडा कह रही हैं। पूर्व विधायक रावत ने कहा कि वर्तमान विधायक ने अब तक के कार्यकाल में जनता की कोई सुध नहीं ली और कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए तो उल्टे आरोप लगा रही हैं।  जनता के हित की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को जेल नहीं भेज गया तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डॉ0चंद्रमोहन खर्कवाल,जेएस रावत, दिनेश रावत बलबीर रावत विनोद डबराल आदि मौजूद रहे।



संबंधित खबरें