दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कल्याण स्वरोजगार योजना के तहत ऋण वितरण
19 करोड़ 50 लाख के चैक वितरित किए
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण शून्य ब्याज दर कृषि ऋण योजना, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कोटद्वार के सौजन्य से कोटद्वार में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत कोटद्वार के तहसील सभागार में बिना ब्याज का ऋण वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत,एवं जिला सहकारी बैंक के महा प्रबन्धक डॉ.मनोज कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि योजना तो बहुत अच्छी है, जब आपकी इच्छा शक्ति अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति का होना जरुरी है, योजना के ध्वजवाहक कर्मठ नहो तब तक सफल नहीं हो सकता,उन्होंने सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का धन्यवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम में चेक वितरित किए गए। पशुपालन मत्स्य पालन, पशु पालन के लिए कोई ब्याज नहीं। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना में 1509 लोगों को 19 करोड़ 50 लाख का लोन वितरण किया गया। आज पूरे प्रदेश में 25000 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। गंगा-यमुना की पावन धरती में पशुपालन,कृषि व मतस्य पालन, आर्गेनिक खेती के लिए महत्वपूर्ण योजना जो बिना ब्याज का ऋण, आत्म निर्भर बनाने हेतु सबसे बड़ी बात है जो कि कोराना संक्रमण काल के दौरान स्वालम्बी योजना के अन्तर्गत उत्तराखंड में लोगों को आत्मनिर्भरता के रूप में रोजगार योजना से इन लोगों को लाभान्वित किया जायगा।इस मौके पर रश्मि राणा शशि नैनवाल हरीश नेगी चन्द्र प्रकाश नैथानी कैप्टेन जेसी धस्माना सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
कोटद्वार।ताड़केश्वर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, ताड़केश्वर नगर दुर्गापुर, कोटद्वार में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज रावत के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चक्रधर कंडवाल रेडियो स्टेशन निदेशक रहे। श्री तारकेश्वर नगर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान द्वारा जानकारी दी गई यह प्रतियोगिता 7 फरवरी तक चलेगी इस प्रतियोगिता मैं विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग करने वाली टीमों में उत्तर प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड श्रीनगर बी जी रुड़की आदि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति के बढ़ते हुए असर एवं कोविड-19 जैसी महामारी के दौर पर ऐसे खेलो इंडिया के आयोजन युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गौरव जोशी द्वारा किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री शर्मा वॉलीबॉल श्री नरेंद्र रावत श्री धीरेंद्र कंडारी सूरज रमोला विवेक भगत सिंह संदीप घिल्डियाल कृष्ण कुमार नेगी सिमरन बिष्ट विनोद बड़थ्वाल हरी सिंह सिद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
सिविल जज ने बैंकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के दिए निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा इस माह के अन्त में ग्राम मरखोड़ा, विकास खण्ड खिर्सू, तहसील श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर मा. सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने आज शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, उरेडा, जल संस्थान समेत संबंधित रेखीय विभागों के साथ तैयारी बैठक ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पौड़ी मंे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सभी रेखीय विभागों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये।
शिविर में सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबंधित विभागों के फार्म भरवाने, संचालित योजनाओं की जानकारी समेत विभागों की ओर से जारी होने वाले प्रमाण-पत्रों को भी मौके पर ही बनाया और वितरित किया जाएगा। विभागों द्वारा बताया गया कि सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने में बैंकों की भूमिका उदासीन है। जिस पर सिविल जज ने बैंकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिविर में बैंकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने रेखीय विभागों को स्टाॅल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लोगों को मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर योजनाओं और उससे लाभ प्राप्त करने के जरूरी दस्तावेजों के चार्ट को भी स्टाॅल पर उपलब्ध रखने को कहा। कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लंबे समय से विधिक शिविर का आयोजन नहीं हो पाया, लेकिन अब इस फरवरी माह के अन्त में खिर्सू ब्लाॅक के मरखोड़ा में विधिक शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए पैरालीगल वाॅलेंटियर्स को अभी से जन-जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने सभी रेखीय विभागों के साथ-साथ सीएससी संचालकों को भी शिविर में उपस्थित होने को कहा है।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोरा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, परियोजना अधिकारी उरेडा शिव सिंह मेहरा, डीआईसी कोटद्वार मधु सिंह रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कबूल चंद, सहायक अभियंता जल संस्थान कृष्ण कांत व पंकज पटेल तथा श्रम विभाग कोटद्वार कमल कुमार उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित
उत्तराखंड सरकार ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है 3 मई से 22 मई तक होने वाली परीक्षाएं दो पारियों में होंगी। सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षाएं होंगी, वही 3:00 से 5:00 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरी पाली में होंगी।

