मेनू
News

सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा स्व-रोजगार हेतु बेहतरीन पहल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

स्व-रोजगार हेतु एसपीओ सदस्यों को मिले पावर ब्रीडर व आटा चक्की 

 सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा स्व-रोजगार हेतु बेहतरीन पहल 

कोटद्वार । स्व-रोजगार हेतु बेरोजगारों , महिला समूहों के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन के लिए कोटद्वार में सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड सुखरो देवी कोटद्वार द्वारा बेहतरीन पहल की शुरुआत की गई है। सहकारी समिति के मंगलवार को स्व-रोजगार के इच्छुक सदस्यों को पावर ब्रीडर एवं आटा चक्की वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्याम क्षेत्री द्वारा बताया कि समिति अपने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और उनके द्वारा उत्पादित उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही हैं।  समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत एवं सहकारिता विभाग की ADO श्रीमती शर्मिला राणा  की अध्यक्षता में किसानों को 80% अनुदान में पावर टिलर, गेहूं पीसने की चक्की और घास काटने की  ब्रश कटर दिया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्रीमती कुसुम बोठियाल, श्रीमती शकुंतला देवी, नीता, श्री कमल बहादुर, अवधेश असवाल उपस्थित रहे। लाभान्वित होने  वाले किसान निम्नांकित हैं –

1. श्री वीरेंद्र सिंह , पॉवर टिलर

2. श्री दीपक सिंह रावत ,पॉवर टिलर

3. श्री जगपाल सिंह नेगी,पॉवर टिलर

4. श्री राजेश बौठियाल, पॉवर टिलर

5. अवतार सिंह चौहान, ब्रश कटर 

6. नीता, आटा चक्की 

7. सीमा भंडारी, आटा चक्की 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें