मेनू
News

सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन का गठन

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. का गठन 

कोटद्वार। उत्तराखंड में किसानों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा पौड़ी जिले कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के कृषि उत्पादकों को सहकारी समिति द्वारा एक छतरी के नीचे एकजुट कर कृषि उत्पादन में आने वाली भौगौलिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक संसाधनों की कमी, कृषि श्रमिकों की कमी और सामाजिक चुनौतियों से होने वाली दिक्कतों व कठिनाइयों को दूर करने व किसानों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. बनाने शुरू किए हैं। शनिवार को सहकारी समिति कुम्भीचौड़ में सहकारी समिति सुखरौ, कोटद्वार के दिशा निर्देशन में भी सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. का गठन किया गया। 
  कृषक उत्पादक संगठन के तहत पौड़ी जिले के सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले कृषि उत्पादकों को जोड़कर उन्हें कृषि उत्पादों का प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को बाजार दिलाने, कृषकों का अतिरिक्त कृषि उत्पाद को खरीदने,भंडारण की सुविधा, निजी गोदाम बनवाकर किराए पर उपलब्ध करवाना, कृषि उपकरण,खाद,बीज के संसाधन एक छतरी के नीचे उपलब्ध करवाना, जैविक और उन्नत खेती की तकनीक और प्रशिक्षण, कृषि आधारित लघु उद्योग लगवाने में सहयोग के फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग का प्रशिक्षण और यूनिट लगवाकर समृद्ध बनाना है।
  सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. के सदस्यों को सहकारी बैंकों से ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करवकर भी कृषकों कृषि जरुरतों में सहयोग दिलवाना भी है।
सिद्बबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. के सीओ श्याम सिंह क्षेत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा किसानों की आय दोगुनी और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के यह संगठन बनाए जा रहे हैं जिससे सहकारिता विभाग किसानों की हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है। सी ओ क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि. में सदस्यता शुल्क 2000.00 (₹. दो हजार ) निर्धारित किया गया है। सहकारी समिति के अन्तर्गत आने वाले कोई भी कृषि उत्पादक संगठन की सदस्यता लें सकते हैं।
 वहीं विकास खण्ड दुगड्डा की एडीओ शर्मिला राणा ने जानकारी दी कि विकास खण्ड दुगड्डा द्वारा किसानों को सहकारिता विभाग के साथ जोडकर समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए यथासंभव सहयोग किया जाएगा।
 विशनपुर,कुम्भीचौड़ के किसान प्रदीप रावत ने बताया कि कृषक उत्पादक संगठन बनने से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें