सिद्धबली से सनेह तक सिंचाई करने वाली नहर का काम मानकों के विपरित होने पर रूका
धान की फसल की तैयारी कर रहे सनेह पट्टी के किसान मायूस
सिंचाई विभाग, प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे अन्नदाता
विधानसभा अध्यक्षा भी सिंचाई विभाग और ठेकेदार आगे नतमस्तक
कोटद्वार। विगत 2023 से पूर्वी खोह नहर जो कि सिद्धबली ग्रास्टनगंज से कोटडी़ढांग सनेह तक के हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई करती है तथा इस नहर पर सनेह पट्टी के किसान सिंचाई के लिए निर्भर हैं। राज्य बनने के बाद 24 में राज्य सरकार द्वारा इस नहर के जीर्णोद्धार के लिए लगभग छः करोड़ स्वीकृत किए और सात माह पूर्व इस नहर पर कार्य भी शुरू हो गया, लेकिन कार्य की प्रगति कछुए से भी धीमी गति व गुणवत्ता विहीन होने से स्थानीय लोगों की विधानसभा अध्यक्ष से बार बार शिकायत होने पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए पिछले एक हफ्ते से निर्माण कार्य रूकवा दिया गया।
इस मामले में कुछ विधानसभा अध्यक्ष के तलुओं में बैठे बीजेपी कार्यकर्ता/ठेकेदार विधानसभा अध्यक्ष को गुमराह कर कार्यरत ठेकेदार के पक्ष में विभाग पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
दूसरी सबसे बड़ी खामी व वर्तमान में कोटद्वार सिंचाई विभाग के ईई, जेई व ठेकेदार हरिद्वार रूड़की के होने के कारण अधिकांश कोटद्वार में हो रहे निर्माण स्थल की बजाय गेस्ट हाउस के एसी कमरों को अंदर से बंद कर पार्टियां और मौज मस्ती में मग्न हैं। कोटद्वार के ये एई,जेई और ठेकेदार पेटी ठेकेदारों से काम करवा रहे हैं जो कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष से व सिंचाई विभाग के राज्य स्तर के उच्चाधिकारियों से अनुरोध है कि जिन एई,जेई की फील्ड की जिम्मेदारी है उन्हें फिल्ड में देखरेख कर गुणवत्ता बरतने के निर्देश जारी करें। गेस्टहाऊस में निर्माण कार्य सम्पन्न होने तक तालाबंदी कर इन कर्मचारियों को कार्यालय और निर्माण स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश के साथ आदेश की अवहेलना पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दंडित करें।
सिंचाई विभाग के एई,जेई इतने अधिक गैरजिम्मेदार और अनुशासित हो गए हैं कि वे विधानसभा अध्यक्ष के आदेशों को भी अंगूठा दिखाने से बाज नहीं आ रहे। मामला शुक्रवार को विधानसभा की प्रेस मिटिंग में नहर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जब लोक संवाद टुडे ने सवाल किए और किसानों की समस्या से अवगत कराया तो विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने और नहर में पानी चलाने की बात कही परंतु जब लोक संवाद टुडे ने जानकारी दी कि नहर में पानी नहीं चल रहा है तो विभागीय कर्मचारियों द्वारा प्रेस की मौजूदगी में नहर में पानी चलवाने की जानकारी दी जो कि सफेद झूठ और विधानसभा अध्यक्ष को गुमराह करने वाली साबित हुई।ईसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोटद्वार में एई,जेई विधानसभा अध्यक्ष का कितना मान-सम्मान और निर्देशों का पालन करते हैं।
दोपहर तीन बजे तक बाबा खडग सिह कलौनी तक पानी नहीं पहुंचा था नहर में,
