मेनू
News

सिद्धबली मंदिर व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की युवाओं के लिए भोजन की व्यवस्था

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सिद्धबली मंदिर व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की युवाओं के लिए भोजन की व्यवस्था

कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर सेवा समिति के द्वारा नि:शुल्क भोजन व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा नि:शुल्क रहने की व्यवस्था सेना भर्ती रैली में आये युवाओं के लिए की गयी है।

सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि युवाओं के लिए भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे के सम्मुख की गयी है। उन्होंंने कहा कि पिछले दो वर्ष से लगातार सिद्धबली मंदिर समिति द्वारा भर्ती में आए हुए युवाओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था व गुरुद्वारा समिति द्वारा नि:शुल्क रहने की व्यवस्था की जाती है । सेना में जवानों का योगदान अतुलनीय है एक ऐसा योगदान जो शब्दो में बयान करना संभव नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, सरदार महेंद्र सिंह, पंडित दिनेश बौठियाल, गौरव गोदियाल, अमित गुप्ता, रविंद्र बिष्ट सहित मंदिर समिति गए कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी संगठन व नव निर्माण सेना ने भी किया भविष्य के सैनिकों के लिए चाय नाश्ते का इंतजाम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भविष्य के सैनिकों को नाश्ता करवाती हुई

कोटद्वार। भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओ के लिए अब आगंनबाड़ी कार्यकत्री संगठन एवं उत्तराखंड नव निर्माण सेना ने भी चाय एवं नाश्ते का इंतजाम कर दिया है। आंगनबाड़ी संगठन की पूर्व अध्यक्ष बंसती रावत ने कहा कि दूर-दराज से कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैम्प में भर्ती होने के लिए आ रहे युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसीलिए युवाओं के लिए काशीरामपुर स्थित वार्ड नं0 9 में चाय एवं नाश्ते की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। कहा कि इस प्रकार की व्यस्था प्रत्येक दिन जारी रहेगी। इस मौके पर उषा गोस्वामी, विनीता, बबीता, सीमा, नव निर्माण सेना के अध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, सुनील रावत मौजूद थे।

भर्ती रैली में जोर आजमाईश करते भविष्य के सैनिक

कोटद्वार।विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली रविवार से शुरू हो गयी है रैली के  तीसरे दिन मे रूद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग तहसील और टिहरी की देवप्रयाग व घनसाली तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग करेंगे।जिले के युवाओं की भर्ती हुई। सोमवार को होने वाली भर्ती रैली में शामिल हुई।

बताते चलें की रूद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग तहसील और टिहरी की देवप्रयाग व घनसाली तहसील के युवा प्रतिभाग किया।3584युवाओ ने रजिस्ट्रेशन किया 3159अभियर्थियों ने भाग लिया उसमें से 603 युवाओं ने दौड़ पूरी की।उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के  युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। पास  युवाओं ने भर्ती होने के लिए कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई।  अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 150 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर की दौड़  पूरी कर  मैदान के चार चक्कर लगवाए गए।  दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि  सिविल प्रशासन ने द्वारा भी कोविड 19 की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोशलडिस्टनसिंग का पालन करते हुए भर्ती रैली कराई जा रही है ।इस अवसर पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपाई सूबेदार मेजर संजीव कर्नल अनिल जी झारिया कर्नल विजय राणा लेफ्टिनेंट कर्नल नाथ बाबू कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अनिल जोशी योगेश चौधरी संदीप अस्नावडे आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें