सिद्धबली बाबा के धाम में शिवभक्तो का मेला,महादेव के जयकारे से गूंजा सिद्ध बली बाबा का धाम
सनेह के सिद्दबाबा और फलाहारी बाबा के नवदुर्गा मंदिर में भी गूंजे भोले बाबा के जयकारे
कोटद्वार । शिवभक्तो के महापर्व शिवरात्रि पर कोटद्वार के शिवालयों में शिवभक्तो का ताता सुबह से ही शुरू हो गया ।बच्चे, बूढ़े, युवाओं से लेकर महिलाओं में भी भोलेनाथ के आशीर्वाद पाने की होड़ मची हुई थी । विशेषकर कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर, कोटडीढाग के सिद्दबाबा मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, सहित कोटद्वार के समस्त शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुवा था । भक्तों में शिवालयों से महादेव के प्रसाद ( दूधिया) पाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी ।
पैरा स्पेशल फोर्स सूबेदार रावत हुए सेवानिवृत्त
उत्तराखंड के लोगों का सेना के तीनों अंगों में महत्वपूर्ण योगदान है । उत्तराखंड के लोग सेना में सेवा करना अपने लिए गर्व महसूस करते हैं । सेना में सेवा के दौरान उत्तराखंडी अपनी जान की परवाह किए बिना निर्भीक होकर सेवा करते हैं । ऐसे ही एक उत्तराखंडी कोटद्वार निवासी सूबेदार महेन्द्र सिंह रावत भी 3 पैरा स्पेशल फोर्स से अपनी पूरी सेवा ईमानदारी से करते हुए मंगलवार को जयपुर से सेवानिवृत्त हो गये ।