मेनू
News

साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए दो लोगों के खाते में लौटाई रू0 48,999/- व रू0 60,000/-की धनराशि की धनराशि

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए दो लोगों के  खाते में लौटाई रू0 48,999/- व  रू0 60,000/-की धनराशि की धनराशि

दिनांक 23.05.2022 आवेदक गणेश कण्डारी पुत्र श्री सोहन सिंह निवासी ग्राम काण्डी थाना पैठाणी,जनपद पौड़ी द्वारा रु0 48,999/- की ऑनलाईन ठगी के सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र में दिया गया। उक्त साइबर फ्रॉड को गम्भीरता से लेते हुए धानाध्यक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र को त्वरित कार्यवाही हेतु व्हाट्सअप के माध्यम से साईबर सैल कोटद्वार को प्रेषित किया गया जिसमें आवेदक की माताजी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर झांसा देकर मोबाईल में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करवा कर आवेदक की माताजी के खाते से रु0 48,999/-की ठगी की गयी।  पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार  विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सैल टीम पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशी के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे/बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त के खाते में 48,999/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशी वापस करायी गयी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो गई है। वहीं दूसरी साइबर ठगी की घटना दिनांक 23-05-2022 आवेदक  आकाश रावत निवासी पौडी, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनको एक अज्ञात फ्रॉड काल द्वारा शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर आवेदक के साथ रु0 60,000/- ठगी कर ली है। जिसे भी पौड़ी जिले की साइबर सेल यनिट द्वारा तत्परता से कार्रवाई कर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में वापस करवा दी गई। पौड़ी पुलिस द्वारा बार बार आमजन को विभिन्न माध्यमों से साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जा रही है फिर भी आमजन शातिर साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं।  साईबर सैल द्वारा ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर तत्परता से कार्य कर रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।

        पौड़ी जिले की साइबर  पुलिस टीमः-

निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल),उ0नि0  जयपाल सिंह चौहान,आरक्षी  अरविन्द राय,आरक्षी  अजीम अहमद,महिला आरक्षी  विमला नेगी 

     पुलिस   अपील:-

 किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।

 किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।

अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।

अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। 

जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।

यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511418, 9760128643 पर सूचना दें।

        

 कोटद्वार में ट्रक से बालिका को कुचलने वाला अभियुक्त  गिरफ्तार

शुक्रवार को कोटद्वार में ट्रक चालक द्वारा ग्यारह साल की बच्ची को कुचलने का मामला हुवा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया था। बच्ची की मां गुलसाना बेगम, पत्नी मरहूम सलीम, निवासी-गिवई स्रोत, कोटद्वार ट्रक के चालक द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग हुए वाहन  वाहन संख्या UK14CA-1688 एवं चालक को लापरवाही से चलाकर वादिनी की पुत्री को टक्कर मारने के सम्बन्ध में  प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-146/2022, धारा-279/304 (ए) भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में वादिनी की पुत्री अलीशा (उम्र-11वर्ष) की मृत्यु हो गयी थी। जिस की विवेचना उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी।  प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया।  प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के कर अभियुक्त शकील (उम्र-37 वर्ष) पुत्र शौकत, निवासी ग्राम-गाधारोपण, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार  को शनिवार को पनीयाली रोड़ कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा रहा है। 

पुलिस टीमः-

1उपनिरीक्षक श्री दर्शन सिंह बिष्ठ,आरक्षी  चरण सिंह ,आरक्षी चंद्र पाल सिंह

पालकोट गांव लैंसडाउन के भास्कर वेदवाल नेवी में बने अफसर 

कोटद्वार।  पौड़ी जिले के लैंसडाउन के पालकोट गांव केे निवासी भास्कर वेदवाल नेवी में अफसर बनकर पासआऊट हुए हैं। वर्तमान में कोटद्वार के   रतनपुर सुखरौ कोटद्वार के रहने वाले हैं। भास्कर के  दादाजी पुरुषोत्तम वेदवाल व पिता हरीश चन्द्र वेदवाल गढ़वाल राइफल से सेवानिवृत्त है जो अब डीसीबी जोधपुर में देश की सेवा कर रहे हैं तथा माता सुमन वेदवाल गृहणी है,बहन निधी वेदवाल ग्राफिक एरा देहरादून से बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।  भास्कर वेदवाल की प्राथमिक शिक्षा 1 से 8 की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से हुई व 9 से 12 की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार से की है। भास्कर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पंतनगर से चयन हुआ था लेकिन उसको आर्मी में अफसर बनने के जनून के कारण पढ़ाई बीच में छोड दीी। भास्कर वेदवाल ने 2018 में एनडीए में चयन हुआ और तीन साल की ट्रेनिंग एनडीए से पूरी करके एक साल का आई0एन0ए से करके नौसेना में अफसर बने। भास्कर के नौसेना में अफसर बनने से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। भास्कर ने अपनी सफलता का श्रेय मातापिता व गुरूजनों को दिया है।

*दादा एक्स गढ़वाल राइफल से सेवानिवृत्त है।

संबंधित खबरें