मेनू
News

सांभर की शिकार के साथ चार गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

थराली। मध्य पिंडर रेंज थराली की तहत सोल डुग्री क्षेत्र के कोलपुडी गांव के जंगल में सांभर का शिकार  के मामले में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। बद्रीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि, पिछले माह की 29 मई को मध्य पिंडर रेंज थराली से अंतर्गत सोल डुंग्री क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के पिंडर पार प्रथम के कक्ष नंबर 28 कोलपुड़ी के जंगल में एक सांभर (जड़ाऊ) को मारने की शिकायत मिली थी। जिस पर मध्य पिंडर रेंज थराली के रेंजर अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, वनदरोगा गिरधारी लाल बिष्ट, राकेश गुसाई, बीट अधिकारी खेमानंद खंडूरी आदि वन कर्मियों ने गोपनीय रूप से जानकारियां जुटानी शुरू की। जिस पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद  सांभर को मारने वालों को चिंहित करना शुरू किया तो मारने में चार लोगों  की संलिप्तता पाई गई। मामले में क्षेत्र के कोलपुड़ी गांव निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, बूंगा गांव निवासी दयाल राम पुत्र गिरधारी राम, गेरूड़ गांव निवासी, गोपाल सिंह पुत्र दीवान सिंह एवं इसी गांव के इंद्रपाल सिंह पुत्र खिलाप सिंह को गिरफ्तार कर देर सांय न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार

पर चल्थी बैरीयर पर वाहन संख्या एचआर38डब्ल्यू-7683 (ऐक्सेन्ट) की चेकिंग की। उसमें से गुलदार की दो खालें मिली। मामले मेंं कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय टम्टा (26) पुत्र कैलाश राम, निवासी चकरपूर, थाना खटीमा व खुशाल मेहरा (27) पुत्र रतन मेहरा निवासी तिगरी भुदाई थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर बताया।  बरामद खालों में एक की लम्बाई 8 फीट 05 इन्च, उम्र 06-07 वर्ष लगभग एवं दूसरे की लम्बाई 7 फीट 04 इन्च, उम्र 06 वर्ष लगभग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मय खालों के वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गुलदार की खालों को राइकोट कुवंर थाना लोहाघाट से सस्ते दामों में खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे। जहां से वे खालें अन्तराष्ट्रीय बाजार में बेची जाती हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों ने लोहाघाट से वाहन संख्या एचआर38डब्ल्यू-7683 ऐक्सेन्ट को बिना कुछ बताये बुक कर टनकपुर को ले जाया जा रहा था। खालों के संबंध में वाहन चालक को कोई जानकारी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें