समाज सेवा और देश सेवा से जुड़े कानून और सैनिक पृष्ठभूमि के दावेदारों की कोटद्वार में धमक
कोटद्वार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नामांकन के बढ़ते प्रत्याशियों की संख्या के चलते रोचक और गंभीर होता जा रहा है वहीं प्रत्याशियों की कोटद्वार के विकास के प्रति गंभीरता की सोच और चिंता के चलते आम जनता के बलबूते दावेदारी जताई है। शुक्रवार को कोटद्वार के चार अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई। दावेदारों में प्रमुख रूप से भाजपा से ऋतु खंडूड़ी, मिशन सांस्कृतिक से सुनिल बहुखंडी, आम आदमी से एंड. अरविंद वर्मा और भाजपा से ठगे गए सैनिक पृष्ठभूमि के धीरेन्द्र चौहान रहे।
À
बात करते हैं आम आदमी पार्टी के अरविंद वर्मा से जोकि सामाजिक और कानूनी पृष्ठभूमि के तौर जनता से जुड़े हैं। वहीं भाजपा की ऋतु खंडूड़ी अपने पिता की राजनीतिक विरासत को और भाजपा के संगठन के बलबूते दावेदारी में है। मिशन सांस्कृतिक के सुनील बहुखंडी अपने संगठन के सामाजिक कार्यों और देश सेवा की पृष्ठभूमि के साथ महिला शक्ति के संगठन की ताकत के साथ दावेदारी जता रहे हैं वहीं कोटद्वार में 2002 से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों व सैनिक पृष्ठभूमि के धीरेन्द्र चौहान ने भाजपा की उपेक्षा से नाराजगी के चलते अपने समर्थकों और कोटद्वार की भाजपा की रणनीति से नाराज़ लोगों के बलबूते चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है । 10 मार्च के बाद पता चलेगा कि कोटद्वार का सिंहासन कौन कब्जाएगा।