रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
समाजसेविका महिमा चौधरी ने कोटद्वार विधानसभा से भरा नामांकन
कोटद्वार। कोटद्वार में महिलाओं को आत्मनिर्भर और जरूरतमंद परिवारों के कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों शिक्षण शुल्क देकर शिक्षित करने व बेरोजगारों को निजी संसाधनों से रोजगार देने के संकल्प लिए समाजसेविका महिमा चौधरी ने कोटद्वार विधानसभा से नामांकन कर कोटद्वार का चुनावी समर का समीकरण रोचक बना दिया है। बताते चलें कि महिमा चौधरी के मुहिम को रोकने के लिए राजनीतिक दलों की वह पर कुछ पत्रकारों व पार्षदों द्वारा बदनाम करने की कोशिश की गई थी बाद में इन लोगों को मुंह की खानी पड़ी। बहुत कम समय में महिमा चौधरी ने अपने सामाजिक कार्यों के बलबूते कोटद्वार की जरूरत मंद महिलाओं व उनके परिजनों में लोकप्रियता पाई है।