विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का कालागढ़ से किया शुभारंभ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली
कोटद्वार/कालागढ़। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। तिरंगा रैली के दौरान स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
‘हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तिरंगा रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ने नारे लगाकर रैली में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित किया। सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे, एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। रैली में छात्र-छात्राओं एवम लोगों द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। रैली मे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा कालागढ़ क्षेत्र गुंजायमान हो गया। गौरतलब है कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है।आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे|
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।
तिरंगा यात्रा के दौरान जनता मिलन कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
लेटलतीफ एवं लापरवाह कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार
कोटद्वार 6 अगस्त| कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना| जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वहीं कई समस्याओं के समाधान पर हो रही लेटलतीफी एवं लापरवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।
कालागढ़ में वन विभाग के मुख्य भवन में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, समाज कल्याण से संबधित पेंशन, वन्यजीव मानव संघर्ष, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने, पेंशन प्रकरणों का समय पर निदान कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, आवारा पशु से निजात दिलाने आदि समस्याएं रखी गई|
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कालागढ़ की प्रमुख समस्या क्षेत्र के सीमांकन के लिए पूर्व में गठित कमेटी की बैठक करवाए जाने के निर्देश वन विभाग एवं उपजिलाधिकारी को दिए। साथ ही परिवार रजिस्टर की समस्या का संज्ञान लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को इस पर ईमानदारी पूर्वक कार्यवाही करने के लिए कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने इस बीच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर भी वितरित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोपरी मानते हुए अभूतपूर्व कार्यों के माध्यम से विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। आधारभूत विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को सुनिश्चित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा संपूर्ण क्षेत्र का समान विकास कराया जाना उनकी पहली प्राथमिकता है| कहा की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की जानकारी के लिए उनके द्वारा लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग बैठकर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सीवर सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मजबूती से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाअधिकारी प्रमोद कुमार, निदेशक कार्बेट टाईगर रिजर्व, रामनगर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा, अधिशासी अभियंता, सिचाई खण्ड, दुगड्डा, पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, खण्ड विकास अधिकारी, दुगड्डा, जिला पूर्ति अधिकारी पौडी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी क्षेत्र कालागढ़, प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ टाईगर रिजर्व, अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार , अधिशासी अभियंता जल विद्युत निगम, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोटद्वार, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित कालागढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, मंडल महामंत्री अशोक चौहान, शंकर द्विवेदी, शंकर सिंघल, आकाश गोयल, सीपी सिंह, कोमल देवी, मेराज खान, रतिराम, राकेश कटारिया, दीपक मेंदोला,मीनाक्षी चौहान, पूजा यादव, बबीता, नीलम चौहान, सुमन सैनी, चित्रा सिंघल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
सनेह, लालपानी क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 कोठी धाम सेमली ने चली वह लालपानी क्षेत्र के स्थानीय निवासियों तथा वरिष्ठ नागरिक संगठन समय क्षेत्र ने मिलकर क्षेत्र की गंभीर और लंबित समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण को उनके निवास पर ज्ञापन दिया ज्ञापन में सबसे प्रमुख समस्या खो नदी के तट पर बसे लाल पानी सलीम अली गांव को बचाने के लिए नदी के तटबंध पर छोड़े गए अधूरे कार्य को पूरा करने को लेकर तथा गांव की सुरक्षा को लेकर शीघ्र से शीघ्र कार्य पूरा करवाने के लिए ज्ञापन दिया वही सने मल्ली और कोटि राम को जोड़ने वाले सिंचाई गूल चंबल जोकि 60 वर्ष पुराना हो चुका है । चंबल नहर के अति जीनसेन होने के कारण अक्सर इसकी मरम्मत होती रही है जिसके कारण चंबल पर बने पिलर की चौड़ाई बहुत अधिक होने के कारण नाले का बहाव और उर्दू हो गया है बरसात में ना लें में बहुत अधिक पानी आने के कारण पिलर की चौड़ाई बढ़ने के कारण पानी स्थानीय लोगों के खेतों और घरों में घुस रहा है वही चंबल की स्थिति दयनीय और जीण सीन होने के कारण उसमें सिंचाई के लिए ले जाने वाला पानी भी रिसीव कर पूरा खेतों तक नहीं पहुंचता जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ नागरिक संगठन के साथ मिलकर विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी को ज्ञापन देते हुए कहा कि इस चंबल भूमि का जीर्णोद्धार करने के बजाए पुनर्निर्माण किया जाए जिससे लोगों की जान माल की भी रक्षा हो और सिंचाई के लिए भी भरपूर पानी खेतों तक पहुंच सके ज्ञापन देने वालों में सुदामा सिंह नेगी, केशव सिंह नेगी, गोपाल दत्त जखमोला, सुल्तान सिंह मौजूद रहे।
विना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर जल्द होगी कार्यवाही
पौड़ी/कोटद्वार। जिला अधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिले में चल रहे बिना मान्यता के निजी विद्यालयों के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यालयों की मान्यता नहीं है वह शीघ्र से शीघ्र अपनी मान्यता की समस्त पत्रावली तैयार कर विभाग में जमा कर दें वहीं जिन विद्यालयों के नवीनीकरण होना है और जिन विद्यालयों का मान्यता का नवीनीकरण होना है
यह विद्यालय अपने समस्त पत्रावली या जिला शिक्षा कार्यालय पौड़ी में भिजवा कर या ऑनलाइन नवीनीकरण की कार्यवाही कर सकते हैं।
अटैचमेंट करने व करवाने वाले विद्यालयों पर होगी सख्त कार्यवाही – बीईओ कोटद्वार
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश को आधार बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी कोटद्वार अयाजुद्दीन दुगड्डा ने भी उन निजी विद्यालयों को लेकर चेताते हुए कहा कि जिन विद्यालयों का नवीनीकरण नहीं हुआ है, जिन विद्यालयों की मान्यता नहीं है तथा वह विद्यालय जो अन्य विद्यालय से अटैचमेंट के रूप में हाई स्कूल इंटर की कक्षाएं चला रहे हैं तथा जो विद्यालय अटैचमेंट के रूप में अपने विद्यालय में प्रवेश दिला रहे हैं उन पर भी शिक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी ।




