मेनू
News

सतपुली में कोटद्वार रोड पर तारकोल का ट्रक पलटा ।

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सतपुली में कोटद्वार रोड पर तारकोल का ट्रक पलटा ।

सतपुली। तहसील सतपुली के अन्तर्गत बीती रात लगभग दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा तारकोल का एक टैंकर विकास मोहल्ले के पास पलट गया। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल के बताया कि दुर्घटना में किसी को चोटें नहीं आई है। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर लिया गया है।उक्त स्थान पर सड़क के खराब एलाइनमेंट के कारण जुलाई माह में भी बकरियों से भरा एक ट्रक पलट गया था।एनएच पर ट्रक खराब, लग रहा जाम ।सतपुली। एनएच 534 पर मल्ली सतपुली के पास कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा है ट्रक खराब हो गया। ट्रक का इंजन सीज होने से ट्रक अपनी जगह से नहीं मिल पा रहा है। वही ट्रक के निकट ही 4 दिन पूर्व एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पलटे होने से सड़क पर बड़ा जाम लग रहा है। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष  पैथवाल के मुताबिक खराब ट्रक को उक्त स्थान से हटाने के लिए कोटद्वार से क्रेन मंगवाई गई है। पक्के हटते ही जाम लगना भी स्वत: ही बंद हो जाएगा।

भर्ती रैली में हरिद्वार जिले से 233 युवा हुए पास

कोटद्वार। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में बुधवार को जनपद हरीद्वार  के रुड़की हरिद्वार भगवानपुर  तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग करते हुए अपनी किस्मत आजमाई।कौडिया स्थित गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित भर्ती रैली के निदेशक विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद हरीद्वार के रुड़की हरिद्वार भगवानपुर तहसील के 3401  युवाओं ने भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, कहा कि मंगलवार को होने वाली भर्ती रैली में 2476युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 223युवाओं ने ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी की है।

स्थानीय विधायक पर कोटद्वार के विकास से खिलवाड़ का लगाया आरोप पूर्व मंत्री कांग्रेस  सुरेंद्र सिंह नेगी ने

कोटद्वार।पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कोटद्वार के विकास से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नेगी ने वन मंत्री को कटघरे में लाते हुए कहा कि जनपद पौड़ी की कॉर्बेट नेशनल पार्क से जंगल सफारी पर्यटन योजना सैलानियों के कोटड़ी रेंज से शुरू होनी चाहिए थी लेकिन वन मंत्री ने इस सफारी योजना को कालागढ़ और यूपी के गांवों को लाभ पहुंचाने के लिए कोटद्वार और पौड़ी जिले के लोगों से विश्वासघात किया है। कार्बेट सफारी के  द्वारा जो विकास और पर्यटक कारोबार बढ़ना चाहिए था वह लाभ कोटद्वार और पौड़ी की जनता को नहीं मिल पाएगा,इस पर वर्तमान भाजपा सरकार की कोटद्वार सहित जनपद पौड़ी की घोर उपेक्षा किए जाने पर उन्होंने भाजपा सरकार की भी घोर निंदा की। साथ ही स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोटद्वार के लोगों को निरास किया है। टाइगर सफारी योजना जिससे कोटद्वार के लोगों को पर्यटन के रूप में रोजगार मिलता इसको कोटरीढांग  स्नेह से व  कोटद्वार से हटाकर पाखरो में हस्तांतरित किया है जिस पर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मंत्री ने कड़ा विरोध जताया।कहा कि, इससे कोटद्वार को क्या लाभ मिलेगा?

 पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में तमाम स्वीकृत योजनाएं मेडिकल कॉलेज कोटद्वार हो या टाइगर सफारी योजना कोटद्वार से जो शुरू की जानी थी और कोटड़ी ढांग में इसके लिए 2014 -15 में योजना बन गई थी। इस सब पर वर्तमान की भाजपा सरकार ने उलटफेर काम करते हुए कोटद्वार के लोगों को  नुकसान पहुंचाया है।तमाम योजनाओं को रोककर निराश किया है। उन्होंने डा0 हरक सिंह रावत पर आरोप लगाया कि उन्होंने 192 बीघा भूमि जिस पर मेडिकल कॉलेज बनना था पहले इसे श्रम विभाग को हस्तांतरित किया और इस भूमि पर भाजपा सरकार के ही कुछ लोगों ने अवैध खनन का काम किया और अब यह मेडिकल कॉलेज अधर में लटका दिया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सीएम कोई भी हो,उनके स्वीकृत कार्यों पर अगली सरकार कोई भी हो,कार्य करना पड़ता है,लेकिन इस बीजेपी सरकार ने  भाजपा के लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि कोटद्वार से रामनगर कोटद्वार से चिलरखाल लाल ढांग  सड़क की योजनाएं थी जो कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुई, एलिवेटेड सड़क 5,5 किलोमीटर बननी थी, आज यह सड़क क्यों आधार में लटक गई? इस सड़क पर पर काफी कुछ कार्य कांग्रेस सरकार में हो गया था और कोटद्वार रामनगर के लिए भी कुछ खास जगहों पर एलिवेटेड सड़क के लिए सर्वे करवाया गया लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने सब जगह उत्तराखंड के लोगों को निराश किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोटद्वार को खासकर गढ़वाल के द्वार को विकास से जोड़ने की जो तमाम योजनाएं कांग्रेस ने बनाई थी इन सब पर भाजपा सरकार और उसके स्थानीय विधायक वन मंत्री  ने पानी फेर दिया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नेगी के साथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल,महापौर कोटद्वार हेमलता नेगी, सीएम खरक्वाल, धीरेन्द्र बिष्ट, बलबीर सिंह रावत जिला प्रवक्ता,राजेंद्र गुसाई,साबर सिंह नेगी,हेमचंद पंवार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें