गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूकता अभियान
सतपुली l ज़हरीखाल प्रखंड के ग्राम चमेठा, सिसल्डी, सूकोली सहित रा इ का सुकोली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक । लोक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी के द्वारा चलाए गए दो दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत गढ़श्रेष्ठ कला संस्कृति समिति पौड़ी के द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कोरोना स्वच्छता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और हरियाली पर लोगों को जागरूक किया गया वही राजकीय इंटर कॉलेज सुगौली में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों व कर्मचारियों को को रोना एवं स्वच्छता नियम को पालन करने की शपथ दिलाई गई । इस इस अभियान का संचालन कर रहे दल नायक नरेंद्र धीमान ने बताया यह कार्यक्रम लोक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के द्वारा करवाया गया था जो दो दिवसीय था इस अभियान में नरेंद्र धीमान, गायत्री प्रसाद, संदीप छिलबट, विजय प्रताप आदि शामिल रहे ।
सतपुली पुलिस ने किया गोल्डन हावर में वाहन दुर्घटना में मे बचाई चालक की जान
कोटद्वार।: थाना सतपुली -सुबह करीब 7:30बजे सूचना मिली कि एक वाहन पिकअप महिंद्रा सवार कोटद्वार से पौड़ी की ओर आ रहा था मल्ली सतपुली के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है वाहन सड़क से करीब 250 मी0 खाई में गिरा था ।सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल मोके पर पहुचकर कढ़ी मसक्त कर पुलिस बल ने चालक को रेस्कयू कर प्राथमिक उपचार हेतु 108 के द्वारा chc सतपुली भेज दिया गया है। जंहा पर वाहन चालक अब सुरक्षित है ।वाहन चालक का नाम रोहित घिल्डियाल पुत्र महेश घिल्डियाल निवासी किशनपूरी कोटद्वार चला रहा था 108 की मदद से मरीज को chc भेजा गया है। चालक के घर सूचना कर दी गयी हैं
वाहन का न0 UK 15CA-1309 महिंद्रा पिकअप ।पुलिस ने ” गोल्डन हावर” में किया कार्य– दुर्घटना के मामले में शुरवाती 1 घण्टा गोल्डन हावर कहलाता हैं। जो सबसे महत्वपूर्ण होता है उस पर कार्य किया इसमे जो सूचना 7:30 बजे पर है और 8:10 पर घायल 108 से रवाना है ।ऐसे में रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है। इसके लिए पुलिस बल व थाना अध्यक्ष बधाई के हकदार तो बनते हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी रवाना हुई अंडर 19 फुटबॉल टीम
कोटद्वार। गढ़वाल अंडर- 17 जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल टीम मुकेश बिष्ट एकेडमी में तीन दिवसीय कैंप पूरा कर राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी रवाना हो गई है।जिला फुटबॉल संघ और कोटद्वार फुटबॉल संघ के सौजन्य से पौड़ी गढ़वाल जूनियर वर्ग की फुटबॉल टीम का चयन किया गया था जिसके बाद टीम को मुकेश बिष्ट एकेडमी में तीन दिवसीय कैंप पूरा करने के पश्चात् राजय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी रवाना कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनकर्ता की भूमिका में एन आई एस कोच महेंद्र रावत और जीआरआरसी कोच अरुण नेगी रहे व तीन दिवसीय कैंप कोच साहिल रावत की निगरानी में करवाया गया। हल्द्वानी में टीम का पहला मुकाबला मुनस्यारी के साथ हुआ जहाँ मुकाबले में पौड़ी की टीम ने मुनस्यारी को 3-1 से परास्त कर जीत अपने नाम की।


