रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
सड़क हमारे बाप की…. किसके बाप में दम है जो हमें हटाए …..?
“एक तो चोरी उपर से सीनाज़ोरी”
कोटद्वार के गोखले मार्ग में सड़क पर सजता है बाजार।
“हम नहीं सुधरेंगे……!”
उपरोक्त कहावतें कोटद्वार में गोखले मार्ग पर सड़क पर अतिक्रमण किए सब्जी फल बिक्रेताओं पर सौ आने सटीक साबित होती नजर आती है। दोपहर से सांयकाल तक गोखले मार्ग सड़क बाजार जिसमें दोपहिया वाहन,पैदल चलने वाले कितने मशक्कत से आवागमन करते हैं यह तो चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी व नगर निगम गोखले सड़क बाजार की निगरानी में जुटे कर्मचारी इमानदारी से शायद ही बता पाएं।
अब आम आदमी किससे शिकायत करे…? हालाते वयां यह कि “न नौ मन तेल होगा न ही राधा रानी नाचेगी…!”