संवाद कार्यक्रम के माध्यम से शैलेंद्र रावत ने राजनीतिक समीक्षकों को चौंकाया
कोटद्वार में रविवार को यमकेश्वर विधानसभा के प्रवासी बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों द्वारा “संवाद” नाम से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटद्वार विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से यमकेश्वर विधानसभा के कोटद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों में और जिलों में प्रवास कर रहे यमकेश्वर के प्रवासी लोगों ने कोटद्वार के एक निजी वेडिंग पॉइंट में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भागीदारी दी। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यमकेश्वर विधानसभा के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व सेवानिवृत्त अधिकारी से लेकर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकतर स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड बनने के बाद से यमकेश्वर क्षेत्र की उपेक्षा और पिछड़ेपन को लेकर शिकायत की गई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों का कहना था कि अब तक जो भी गलतियां क्षेत्र के लोगों ने की हैं उसकी पुनरावृत्ति न हो। इस को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत को एक सहज सरल मिलनसार और दुख सुख में शामिल होने वाला जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि यमकेश्वर लोग क्षेत्र के लोगों ने उन्हें 2017 में असफल कर एक भारी भूल की, अब उस भूल को सुधारने के लिए 2022 में शैलेंद्र रावत की क्षेत्र में सक्रियता और उनके दुख सुख में रात दिन शामिल रहने की प्रवृत्ति को लेकर उनकी कर्मठता और जुझारूपन बताया। वही शैलेंद्र रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह किसी राजनीतिक दल या राजनीतिक विचारधारा से इस आयोजन में शामिल नहीं हुए उन्हें क्षेत्र के लोगों ने अपने एक भाई, बेटे और परिवार का सदस्य समझकर आमंत्रित किया। 2017 में पराजित होने के बावजूद भी उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बिल्कुल नहीं छोड़ी इस वजह से लोगों का स्नेह और प्यार उन्हें मिल रहा है। उनका प्रयास होगा कि वह कोटद्वार और यमकेश्वर के लोगों की जन आकांक्षाओं का सम्मान करेंगे और अपने जी जान से जन सेवा में जुटे रहेंगे। कोटद्वार विधानसभा के लोगों की उनके प्रति स्नेह और प्यार को लेकर उन्होंने कहा कि कोटद्वार की जनता ने उन्हें तब चुना था जब राजनीति का पहाड़ा तक नहीं जानते थे। कोटद्वार की जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचाने का काम किया। कोटद्वार की जनता का आशीर्वाद और प्यार अपनी जिंदगी भर नहीं चुका सकते। शैलेंद्र रावत ने अपने उद्बोधन में और भारी जन समर्थन से उत्साहित होकर कहा कि जहां की जनता का उन्हें स्नेह और प्यार मिलेगा उस जनता का नेतृत्व करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे । बिना जाती पाती, क्षेत्रवाद के उन्होंने अब तक राजनीति की है और आगे भी करते रहेंगे।

