श्री राम विजय की शोभायात्रा झांकी में साम्प्रदायिक सौहार्द का अनोखा नजारा
भाई चारा एकता की मिशाल हैं कोटद्वार के हिन्दू मुस्लिम
कोटद्वार। नवरात्रि से पूर्व शुरू हुई बाल रामलीला कमेटी की रामलीला के अंतिम पड़ाव में निकलने वाली राजतिलक से पूर्व निकलने वाली भगवान राम के स्वागत हेतु निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में कोटद्वार नगर में अनोखा साम्प्रदायिक सौहार्द का नजारा देखने को मिला। श्रीराम शोभा यात्रा के दौरान बैंड ग्रुप द्वारा भक्ति गीतों के साथ जबरदस्त जोश खरोश के साथ नाचते गाते शोभा यात्रा की शोभा बढाई वह कोटद्वार के हिन्दू मुस्लिम भाईचारा की मिशाल बताता है।
अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि और न्याय दिलाने के लिए यूकेडी ने निकाला कैंडल मार्च
कोटद्वार। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अंकिता भंडारी की रिजार्ट स्वामी भाजपा नेता के बेटे सहित ऐयाश रईसजादों द्वारा दर्दनाक हत्या किए जाने पर अंकिता के हत्यारों को फांसी देने सहित श्रृद्धांजलि देने के लिए यूकेडी के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों ने कोटद्वार में कैडल मार्च यात्रा निकाल कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।

