श्री राम मंदिर व श्री राम मंच का शिलान्यास
जय श्री रामलीला कमेटी अंदर गांव आठबाखल के द्वारा रामलीला स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंदर गांव में भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर व श्री राम मंच का शिलान्यास उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल व लैंसडौन क्षेत्र के विधायक दलीप रावत के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। शिलान्यास के दौरान रामलीला कमेटी के सदस्य और मंदिर निर्माण से जुड़े भक्तलोग शामिल हुए। शिलान्यास के मौके पर विधायक दलीप महंत ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिलाया कि मंदिर निर्माण के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। श्रीराम मंदिर और मंच निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। जिसमें न्यायपंचायत ढौंटियाल के जन प्रतिनिधि,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के शिक्षक, सैनिक, पूर्व सैनिक,युवा,सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रबुद्ध जन ,माता- बहिने व समस्त ग्रामवासी आठ बाखल अंदर गांव सम्मिलित हुए ।
कोटद्वार में पूर्व कर्नल कोटियाल की दस्तक
बुधवार को उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पूर्व कर्नल अजय कोटियाल ने चुनावी बिगुल बजाते हुए दस्तक दी। अपने सम्बोधन में कोटियाल किसी राजनैतिक चेहरे के रुप में नहीं दिखाई दिए वरन् एक ब्यूरोक्रेट्स के रूप में अपने कार्यों का बखान करते दिखे। राज्य के विकास का कोई ऐसा माडल कोटियाल अपने विजन में नहीं दिखा पाए।अब ऐसे में कैसे आम आदमी के चेहरे को राज्य की जनता अपने दिलों में छाप पाएगी। वहीं संख्या बल बढ़ाने के लिए जिस तरह सेना की तैयारी कर रहे युवाओं का इस्तेमाल किया गया उससे कोटियाल की ब्यूरोक्रेट्स की नीति का खुलासा भी हुआ है।