*प्रेस नोटः-(श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल)*
श्रीनगर उपकोषागार में पेंशनरों की लाखों की धनराशि का गबन करने वाले लेखाकार हुवा गिरफ्तार
जनवरी माह में नन्दन सिह खत्री उपकोषाधिकारी उपकोषागार श्रीनगर, पौडी गढवाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करवाई थी कि सुभाष चन्द्र (लेखाकार उपकोषागार श्रीनगर) एवं सहायक लेखाकार स्व0 हरि दर्शन सिह बिष्ट द्वारा उपकोषागार श्रीनगर में विभिन्न पैशनरों की पैंशन को अनियमित ढंग से अपने-अपने खातों में जमा कर करीब 75 पैशनरों के खातो से रू0-38,61,417/- रु0 का गबन कर धोखाधड़ी की है। प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0- 06/22, धारा 409/420/477(ए) भादवि पंजीकृत किया गया था। विवेचना व0उ0नि0 रणवीर चन्द्र रमोला के सुपुर्द की गयी। विवेचना के दौरान अभियोग उपरोक्त के 01 नामजद अभि0 सुभाष चन्द्र (लेखाकर) के द्वारा रू0 17,34,424/- की धनराशि जालसाजी व अनियमित ढंग से विभिन्न मृतक पैशनरों की पेंशन अपने खातों में हस्तान्तरित करना प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त गबन एवं धोखाधड़ी को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर नामजद अभि0 सुभाष चन्द्र को काला रोड़ बैरियर श्रीनगर के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभि0 के द्वारा उपकोषागार श्रीनगर में माह जनवरी 2016 से नवम्बर 2020 के दौरान उच्चाधिकारियों से तथ्य छिपाकर कपट पूर्ण व बेईमानी के आशय से गबन करते हुये शासकीय धन को अपनी व अन्य व्यक्तियों के खातों में हस्तान्तरित किया गया था। अभियोग उपरोक्त में नामजद दूसरे अभियुक्त कि पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है|
पंजीकृत अभियोग:- मु0अ0सं0- 06/22, धारा 409/420-477(ए)भादवि0 अभियुक्त का नाम पता:- सुभाष चन्द्र (लेखाकार) पुत्र टंखी सिह, निवासी ग्राम खोला, तहसील श्रीनगर, जनपद पौडी गढवाल (उम्र-51 वर्ष)।
पुलिस टीम:-
• प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रणवीर चन्द्र रमोला
• कानि0 अनुज कुमार
• कानि0 राजेन्द्र सिह
*प्रेस नोटः-(कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल)*
*विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उपवा ने कोटद्वार कोतवाली में लगाया कैंसर जागरूकता कैंप
उत्तराखंड पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु गठित उत्तराखंड पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉक्टर अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष उपवा जनपद पौड़ी गढ़वाल प्रियंका चौहान के आदेशानुसार नोडल अधिकारी उपवा मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवार जनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम / क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन लता के नेतृत्व में उपवा के तहत पुलिस व पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें C.H.O रुचि रावत एवं सहायिका दामिनी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को कैंसर जिसमें ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर उनके लक्षणों के संबंध में बताया गया व ब्रेस्ट कैंसर के ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन के संबंध में अवगत कराया गया। महिला चिकित्सक की सलाह पर मैमोग्राफी टेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर में pap smear test & Biopsy test आदि के संबंध में बताया गया। पुलिस व पुलिस परिवार का NCD स्क्रीनिंग भी किया गया। जिसमें बी.पी व डायबिटीज चेक किया गया। पुलिस परिवार द्वारा उपवा के अंतर्गत हो रहे कार्यों की सराहना कर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उपवा के अंतर्गत भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।