श्रम विभाग में हुए घोटाले की हो सीबीआई जांच: पूर्व मंत्री सुरेंद्र नेगी
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने श्रम विभाग में हुए घोटाले को लेकर श्रम मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि विगत साढे तीन सालों में श्रम विभाग में गरीब मजूदरों के उत्थान के लिए उपयोग में आने वाले पैसों की खूब बंदरबांट की गई है, जो कि शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के नाम पर पैसों की बंदरबांट होने से श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। श्रम विभाग में हुए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष को बरखास्त करना ही काफी नहीं है बल्कि बहुत बडे इस घोटाले की सीबीआई जांच भी होनी जरूरी है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
कोटद्वार।सम्पत्ति कर के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व काबीना मंत्री
कोटद्वार। प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा व्यवसायिक भवनों एवं भूखण्डों पर कर लगाये जाने का पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने घोर विरोध किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोरोना संकट काल में आमदनी न होने से व्यापारियों की कमर टूटी है, वहीं अब प्रदेश सरकार नगर निगम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त कर लगाने की साजिश रच रही है। जिसको की कांग्रेस पार्टी कतई भी बरदाश्त नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा जारी विज्ञप्ति का विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराये। आपत्ति दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकत्रा एक जनजागरूकता अभियान भी चलायेंगे जिसमें लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जायेगा। इस मौके पर महापौर नगर निगम हेमलता नेगी संजय मित्तल विजय नारायण सिंह कृष्णा बहुगुणाआदि मौजूद रहे।