रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
.
शिक्षा अधिकारी स्कूलों के शौचालयों का स्वयं ले संज्ञान- मानवाधिकार आयोग
वी.के. बिष्ट (पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय सिक्किम एवं पूर्व वरिष्ठ न्यायाधीश मा. उच्च न्यायालय नैनीताल) मा. अध्यक्ष उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग देहरादून द्वारा शनिवार को सर्किट हॉउस पौड़ी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने कार्य/दायित्वों का निर्वाह्न पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। बच्चों पर विशेष ध्यान दें तथा उन्हें समय देकर अपनी जिम्मेदारियों का एहसास जरूर करायें।
मा. अध्यक्ष उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग श्री बिष्ट ने स्कूलों में शौचालयों की स्थिति, कार्मिकों के वेतन, बॉयोमेट्रिक उपस्थिति आदि की जानकारी लेते हुए शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में स्वयं विजिट करें और जहां शौचालय ठीक नहीं हैं उन्हें ठीक करवायें। साथ ही उन्होंने सींकू में लिपिक के काफी समय से अनुपस्थित रहने पर उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कहा कि बच्चों के खेलकूद पर ध्यान देते हुए गांव/ब्लॉक/तहसील /जिला स्तर पर खेल आयोजित कर बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करें। वहीं उनके द्वारा कृषि अधिकारी से जंगली जानवरों से खेती के बचाव हेतु तारबाड़/घेरबाड़ आदि की जानकारी ली गई, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि तारबाड़/घेरबाड़ के लिए जिला योजना में स्कीम है, किन्तु बजट सीमित होता है। छोटे किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार न मिलने के कारण उनके द्वारा खेती का काम कम किया जा रहा है। कृषि में वाइल्ड लाइफ एवं स्कैल्ड फार्मिंग महत्वपूर्ण होता है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी से जनपद में ट्यूबरक्लोसिस के रोगियों, जनपद में पीपी मोड में संचालित अस्पतालों, कोविड वैक्सीनेशन आदि की भी जानकारी ली गई। वहीं दुग्ध अधिकारी ने बताया कि जनपद में आंचल का दूध मार्केट में दिया जा रहा है तथा छः ब्लॉक में काम चल रहा है। वहीं समाज कल्णाण अधिकारी से विधवा, वृद्धा, विकलांग लाभार्थियों को दी जा रही पेंशन की जानकारी ली गई।
बैठक में डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, एसीएमओ डॉ. जीएस तालियान, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, अधिशासी अभियन्ता नि.ख. लोनिवि प्रत्युष कुमार, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में विभिन्न खेलों हेतु वर्ष 2021-22 हेतु दिनांक 15 व 16 नवंबर 2021 को जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स
जिला खेल कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के अधीन संचालित बालक एवं बालिका आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2021-22 हेतु दिनांक 15 व 16 नवंबर 2021 को बॉक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल खेल में बालक/बालिका, हॉकी में बालिका तथा बालीबाल व क्रिकेट खेल में बालक छात्रावास हेतु जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स किया जायेगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंगियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 व 16 नवंबर 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से कंडोलिया मैदान तथा इंडोर क्रीड़ा हॉल पौड़ी में चयन/ट्रायल्स आयोजित किया जाएगा। चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं की आयु 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 100 मी. दौड़ स्टैन्डिंग ब्राड जम्प, शटलर 10 6 मी., बॉल थ्रो 400 ग्राम, 800मी. दौड़ एवं स्किल, खेल कौशल के अनुसार चयन किया जाएगा।
खेलों के चयन हेतु फार्म 05 रूपये में खेल कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र तथा कक्षा का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। खिलाड़ी उत्तराखंड का मूल/स्थाई निवासी होना अनिवार्य है तथा उन्हें अपना मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य है। फार्म में पासपोर्ट साईज की फोटो लगाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी खेलों से संबंधित किट में चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे। अधिक जानकारी व अन्य औपचारिकताओं के लिए खेल कार्यालय पौड़ी से संपर्क कर सकते हैं।
कांग्रेस संगठन प्रभारी ने कोटद्वार कांग्रेस के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों, बूथ अध्यक्षों, बूथ संयोजकों सहित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नामित विधानसभा कोटद्वार के संगठन प्रभारी एवं देहरादून स्थित राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार ने कोटद्वार विधानसभा के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों, बूथ अध्यक्षों, बूथ संयोजकों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी। इससे पहले कोटद्वार आगमन पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संगठन प्रभारी राजकुमार का फूलमाओं के साथ स्वागत किया गया।
अस्थाई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी राजकुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ मैनेजमेंट को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए प्रत्येक बूथ में कमेटियां गठित करने पर जोर दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होगा, कहा कि वोटर लिस्ट में नये वोटरों को जोडना जरूरी है, ताकि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हर युवक, युवती को भी वोट का अधिकार मिल सके। कहा कि विगत पांच साल में भाजपा सरकार सरकार ने विकास का एक भी कार्य नहीं किया है, तथा भाजपा कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहंुचाने की जरूरत है, कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार से उत्तराखंड की जनता आक्रोषित है, तथा उत्तराखंड की जनता उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता की बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दो को उजागर करने की जरूरत है। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी की रीड बताते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आ रहा है, उन्होंने भाजपा के झूठ, एवं फरेब सहित छलकपट से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के पास मुद्दों की कमी है, तथा विकास का कोई रोडमैप भी नहीं है, लेकिन लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है। उन्होंने विगत दिनों मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन को भी घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोटद्वार के समग्र विकास के लिए न तो कोई बडी घोषणा की है, और न कोई शिलान्यास एवं उद्घाटन ही किया है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि कोटद्वार विधानसभा में विकास की एक ईंट भी नहीं रखी गयी है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार एक षडयंत्र के तहत गैरसैंण में सत्र आहूत करने जा रही है, तथा उक्त सत्र में उत्तराखंड की जनता को बरगलाने के लिए झूठी घोषणाऐं की जायेगी, कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के गैरसैंण में एक षडयंत्र के तहत प्रस्तावित विधानसभा सत्र का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी इस प्रकार की चुनावी विधानसभा सत्रों के आहूत किये जाने का घोर विरोध करने की अपील की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा सह प्रभारी श्रीमती शांति रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैन्त्यूरा, पूर्व प्रमुख श्रीमती रश्मि पटवाल, मनवर सिंह आर्य, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथों के अध्यक्ष, संयोजक तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।
भगवान राम भारतीय समाज के कण-कण में विराजमान

कोटद्वार।दुर्गापुर स्थित नीजि वेडिंग पॉइंट में आयोजित रामकथा में उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने शामिल होकर रामकथा का श्रवण किया | इस पावन अवसर पर राम कथा को श्रवण करने आए राम भक्तों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा भगवान राम भारतीय समाज के कण-कण में विराजमान है ,भगवान राम भारत की ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा के नायक हैं उनके जीवन को आदर्श मानकर भारतीय समाज अपने जीवन को जीने का प्रयास करता है ,आज अयोध्या में लाखों राम भक्तों के बलिदान के बाद ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हो रहा है , आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व विदेशी हमलावरों ने हमारे ऊपर हमला करके राम जन्म- स्थान, कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के मंदिर को सिर्फ इसलिए तोड़ दिया था कि हमारी आने वाली पीढ़ी रोज इस बात को सोचे कि हम गुलाम हैं, परंतु हिंदू समाज ने अपने संघर्ष करने की आदत को नहीं छोड़ा और प्रतिदिन राम मंदिर की मुक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देता रहा और आज लंबे ऐतिहासिक संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है , राम कथाओं के माध्यम से राम कथा वाचक भगवान राम के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करते हैं | राम कथा में राकेश बलूनी, कमल नेगी, प्रेम सिंह नेगी, दीपक गौड़ ,कुलदीप रावत, मुन्नालाल मिश्रा ,अनिरुद्ध ध्यानी, सुभाष पांडे, गौरव जोशी ,जनसंपर्क अधिकारी चंद्रप्रकाश नैथानी, मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।