रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
शिक्षकों ने पाठ्य सहगामी कार्यशाला में गढ़वाली कुमाऊनी सहित विभिन्न भाषाओं के गीत व प्रार्थना का किया अभ्यास
पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी चडी़गांव में तीन दिवसीय पाठ्यसहगामी क्रियाकलाप एवं प्रार्थना सभा संबंधी कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें पौड़ी जनपदके 15 ब्लॉकों से आए 45 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।
इस कार्यशाला में शिक्षकों ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में नवीनतम प्रार्थना ,समूह गान और प्रयाण गीत का अभ्यास किया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य श्री स्वराज सिंह तोमर ने कहा कि प्रार्थना सभा विद्यालय का दर्पण है। विद्यालय का शुभारंभ जब अच्छी प्रार्थना से होता है तो प्रत्येक का मन मस्तिष्क शुद्ध और शांत होता है। तनाव दूर होता है। जो छात्र-छात्राओं के लिए बहुत लाभदायक ,प्रेरणादायक और उपयोगी है। साथ ही प्रार्थना सभा में विभिन्न गतिविधियां प्रतिज्ञा ,सामान्य ज्ञान, समाचार और कहानियों की जानकारियां मिलने से छात्र छात्राएं बहुत लाभान्वित होते हैं ।
कार्यक्रम समन्वयक विनय किमोठी ने कार्यशाला के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों ने नई गीतों के अलावा अनेक भाषाओं के गीतों को भी सीखा है। जिसमें राजस्थानी, कश्मीरी , असमी गीत सम्मिलित है।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एमएस कलेठा ने पूर्व में निर्मित मॉड्यूल पर चर्चा करते हुए इसमें अंकित गीतों के अभ्यास के बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को गीत सिखाएंगे।
कार्यशाला में डॉ. लता तिवारी, डॉ. दिनेश पाठक, धर्मेंद्र चौहान और विक्रम सिंह ने मधुर धुनों के साथ गीत सिखाए।
इस अवसर पर डॉ. हरी शंकर डिमरी, प्रमोद नौटियाल, नरेन्द्र बिष्ट और जगमोहन कठैत आदि ने विचार व्यक्त किए।
जयहरीखाल की बेसिक स्कूलों की द्वितीय दिवस के क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

जयहरीखाल। विकास खंड जयहरीखाल की बेसिक स्कूलों की द्वितीय दिवस के क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कमेटी उतराखंड एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में विनोद नेगी, ज़िला सचिव काग्रेस, पार्टी मनोज बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया,इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैनलगांव के छात्र छात्राओं द्वारा शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया,कार्यक्रम का संचालन राजीव थपलियाल ने किया, इस अवसर पर विकास खंड के नौ संकुल केन्द्रों के छात्र छात्राओं न विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक दर्शन सिंह गुसाई, खेल सह समन्वयक भावना वर्मा, सत्यपाल सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष विपुल भंडारी, मंत्री जगदीश राठी कोषाध्यक्ष एवम प्रभारी संकुल समन्वयक बरस्वार चंद्रमोहन सिंह रावत , जूनियर संघ से दीवान सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रसाद डोबरियाल, ब्लॉक मंत्री मनोज रावत, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र असवाल,सतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, प्रभारी बी आर सी, मोहन सिंह गुसाईं निर्णायक के रूप में शिक्षक रविंद्र रावत, महेंद्र लखेड़ा, जसपाल असवाल, प्रभारी संकुल समन्वयक मुहमद इदरीश, विजय दीपक खेतवाल, संतूदास,ताजवर सिंह, सुदर्शन मैंदोला, अवधेश खंतवाल,बीना भारद्वाज, निधि नौटियाल, कमला रावत सीमा थपलियाल, मधुसूधन धस्माना, दीपक रावत, जय भारत नेगी विजय लक्ष्मी काला, मनोज शाह इंद्रमोहन नेगी, जय प्रकाश भारती, मनोज रावत, यशपाल सिंह रावत, अवधेश खंतवाल, सुरेंद्र रावत सतीश खिर्शवाल, सुरेन्द्र रावत सुबोध काला, अर्चना रौतेला, पुष्पलता नैथन आदि मौजूद रहे। अभिलेख में गुमान सिंह, सत्येंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी, आदर्श ग्वीलानी, हिमांशु असनखेत क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे, लोक नृत्य प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलेथा प्रथम स्थान पर रहा, 50मीटर प्राथमिक वर्ग बालक में प्रथम स्थान अभिषेक कफल्डी, जतिन कांडई, द्वितीय एवम कृष्णा आदर्श जयहरीखाल मौजूद रहे, गोला फेंक जूनियर वर्ग में हिमांशु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी, द्वितीय स्थान सचिन धौलखेतखाल, तृतीय स्थान पर आदर्श ग्वीलानी मौजूद रहे। चक्का फेंक में आदर्श असवाल उच्च प्राथमिक विद्यालय पीड़ा प्रथम, प्रिंस उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्वीलानी, हिमांशु उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी तृतीय स्थान पर रहे, हिंदी सुलेख प्राथमिक वर्ग में में प्रथम धौलखेतखाल, द्वितीय गोलीखेत स्कूल,बरस्वार संकुल, तृतीय स्थान पर मठाली , अंग्रेजी सुलेख घेरुवा प्रथम, द्वितीय खैराशैन संकुल, तृतीय स्थान मनीषा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफल्डी तृतीय स्थान पर रहे, प्राथमिक वर्ग के मानचित्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा की छात्रा कुमारी पावनी (संकुल केंद्र मठाली) ने प्रथम स्थान,दूसरा स्थान अरनव घेरुवा, तृतीय स्थान रोहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेडरगाँव रहे.प्राथमिक वर्ग की अंताक्षरी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा का दबदबा रहा.पावनी,खुशी, प्रियांशी,आयुष तथा अंकित की पांच सदस्यों वाली टीम ने पांच राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने डेंगू रोकथाम को लेकर बैठक
पौड़ी। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कोटद्वार, श्रीनगर व जोंक निकायों में किये गये डोर-टू-डोर सर्वे में पाये गये मच्छर के लार्वा वाले स्थानों को सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी 10-20 दिन लार्वा से मच्छर बनने सम्भावना के दृष्टिगत नगर निकायों व स्वास्थ्य विभाग को अधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्हांेने बताया कि श्रीनगर में कुल 15000 डोर-टू-डोर सर्वे में 55 हजार कंटेनरों की जांच पड़ताल के उपरान्त 62 जगहों/कंटेनरों में मच्छरों के लार्वा पाये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अबतक डेंगू के 71 मामलें सामने आ चुके हैं जिसमें से डेंगू के 54 मरीजो का उपचार के उपरान्त स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि शेष 17 उपचाराधीन हैं।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुवंर, ईओ नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीन सहित सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व अधिकारीगण वीसी से जूडे थे।
चिकित्सा प्रबंधन समिति कोटद्वार की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण करने के दिए निर्देश
चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं हेतु 2024-25 वर्ष के लिए 4 करोड़ 65 लाख धनराशि अनुमोदित की।
शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए और अस्पताल के उपकरणों पर विशेष ध्यान दें। जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोटद्वार में चिकित्सालय की एंबुलेंस के लिए बनाए जा रहे गैराज को बेहतर तरीके से बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कहा कि अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण करें।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक रामचंद्र सेठ, प्रमुख अधीक्षक कोटद्वार डॉ. विजयेश भारद्वाज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. रमेश कुंवर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, कोषाधिकारी कोटद्वार भुवनेश्वर चंद्र, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग कोटद्वार एसके भंडारी, अस्पताल मैनेजर बलवीर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।