मेनू
News

शनिवार को गांजा और शराब के तस्कर पकडऩे मे पुलिस कामयाब

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
 अवैध गाँजा के साथ 05 नशा तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार। पौडी गढ़वाल, जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्री प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में  प्रभारी चौकी दुगड्डा उ0नि0 श्री ओमप्रकाश द्वारा मय पुलिस टीम के 05 अभियुक्तों को वाहन संख्या DL-1CAB-6951 होण्डा सिटी कार से अवैध 44 किग्रा. गाँजे की खेप के साथ दुगड्डा बैरियर पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उक्त गाँजा पहाड़ी क्षेत्रों से एकत्रित करके कोटद्वार कस्बे के आस-पास, नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद आदि के क्षेत्रों के युवाओं को फुटकर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध  कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 246/2020 धारा-8/20/60, एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्तःरविन्द्र रावत (उम्र-36 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, नि0 कफल गाँव, थाना सल्ट, अल्मोड़ा

संजीव कुमार (उम्र-20 वर्ष), पुत्र कल्लू सिंह, नि0 ग्राम लोधीपुर, थाना मंझेला, मुरादाबाद, ओमकार सिंह (उम्र-23 वर्ष), पुत्र दल सिंह, नि0 उपरोक्त विकास कुमार ( उम्र-20 वर्ष) पुत्र स्व0 अजब सिंह, नि0 उपरोक्त अल्ताफ (उम्र-19 वर्ष), पुत्र ताहिर हुसैन।



कांग्रेस द्वारा जुलूस प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया 

कोटद्वार। देश में बढती बेरोजगारी के खिलाफ तथा सार्वजानिक संस्थानों को निजि हाथोँ में सौंपने के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जुलूस प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया । पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में हिन्दू पंचायती धर्मशाला से जुलुश प्रारंभ हो कर बद्रीनाथ मार्ग होते हुए तहसील परिसर पहुँच ।जूलूस में केन्द्र राज्य सरकार रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो,बेरोजगारौं को रोजगार दो,आदि नारे लगा रहे थे । तहसील परिसर पहुँच कर  प्रदर्शनकरियौं द्वारा जोरदार नारे लगाते हुए उपजिलाधिकरी की अनुपस्थिती में नाजिर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया ।ज्ञापन में देश व प्रदेश में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने,सरकारी संस्थानों का निजीकरण रोकने की मांग की है ।

    झुलूस प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,दिलबर प्रताप सिंह,प्रवेश रावत,तेजपाल पटवाल,देवेन्द्र भट्ट,आशुतोष कण्डवाल,अनुज भट्ट,रजनीश रावत,विक्रम राणा,अतुल नेगी,योगेन्द्र सिंह,शुभम भूषण,सौरभ पाण्डेय,भाष्कर,बीरेन्द रावत,सन्ध्या,शिखा,पंकज सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता। उपस्थित थे।




30 बोतल  अंग्रेजी शराब एवं 48 कैन अवैध बीयर के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

  नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग शनिवार को उ0नि0 ओमप्रकाश प्रभारी चौकी दुगड्डा कोटद्वार द्वारा मय पुलिस टीम के दुगड्डा बैरियर पर दौराने चैकिंग देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था के दौरान पूरन सिंह रावत, पुत्र जगमोहन सिंह रावत, नि0 ई-2 330 मदनगिर थाना अम्बेडकरनगर नई दिल्ली को सैण्ट्रो कार संख्या DL-3CAQ-5116 में 30 बोतल (मैकडॉल) अंग्रेजी शराब एवं 40 कैन अवैध बीयर का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 245/2020, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।  

बरामद मालः-

1. 30 बोतल (मैकडॉल) अंग्रेजी शराब एवं 48 कैन अवैध बीयर (बूम ब्राण्ड)

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0-245/2020, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम




28 अद्दे (14 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार।अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान के तहत उ0नि0 अमित कुमार थाना रिखणीखाल द्वारा मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था के दौरान भूपेन्द्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम फतेपुर, पो0 किल्बोखाल, तह0 लैन्सडाउन, पौड़ी गढ़वाल, उम्र-27 वर्ष को मो0सा0 वाहन संख्या-UK-07Z-9334 में 28 अद्दे (14 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया।  




15 साल ग्रामीणों को एक अदद सड़क भी नहीं हुई नसीब

सड़क निर्माण का कार्य पूरा न होने से लोगों में खासा रोष है. लोगों ने मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं

कोटद्वार।साल 2005 में नाबार्ड द्वारा 139 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत हुए मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है. जिससे लोगों में खासा रोष है।ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाया है. साथ ही लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ रहा है।हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 15 साल बीतने जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है।  हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग साल 2005 में नाबार्ड द्वारा 139 लाख रुपए स्वीकृति किए थे। लेकिन आज तक 10 किलोमीटर स्वीकृत मार्ग नहीं बन पाया है. कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग दुगड्डा खंड के द्वारा स्वीकृत मोटर मार्ग पर कटिंग का कार्य शुरू किया गया था।लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी इस मोटर मार्ग का कार्य पूरा नहीं हो सका।ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग पर बन रहे सुरक्षा दीवार छह महीने पहले बने थे, लेकिन दीवार एक बरसात भी नहीं झेल सकी. ऐसे में अब लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाए हैं। कोर्टउप प्रधान सुनील भट्ट का कहना है कि यह मोटर मार्ग कोली गांव, सैलानी पुरान कोट ग्राम सभाओं को जोड़ती हुई चंडाखाल जाती है। इसके बाद इस सड़क को आगे मांडई होते हुए पौखाल संपर्क होना है। साल 2005 में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो अभी तक अधूरा है। सड़क की हालत किसी से छुपी नहीं है। सड़क किनारे जो सुरक्षा दीवार या पुश्ते बने हैं, उनकी गुणवत्ता पर लोग लगातार सवाल उठाते रहे हैं।वहीं, शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विगत 15 सालों में कार्यदायी संस्था के द्वारा सिर्फ 8 किलोमीटर सड़क की कटिंग की गई है वह भी अभी कच्ची है। जगह-जगह पर बरसाती नालों पर बने पुश्ते टूट हुए हैं. कुछ दिन पहले विधायक जनता दरबार लगाने पहुंची थीं तो उनकी कार भी इस मार्ग में फंस गई थी।बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।स्थानीय महिला विजय लक्ष्मी का कहना है कि गांव में आज तक सड़क नहीं पहुंच सकी है।15 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर जो सुरक्षा दीवार बनी है वह घटिया निर्माण सामग्री से बन रही है। वहीं बीमार लोगों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने में खासी परेशानी हो रही है। इस पूरे मामले पर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा खंड के सहायक अभियंता सुधीर नैथानी का कहना है कि हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग साल 2005 में स्वीकृत हुआ था। नाबार्ड के द्वारा 139 लाख रुपए की लागत से इस मार्ग का पहले फेस का कार्य होना है। 8 किलोमीटर मोटर मार्ग की कटिंग अभी तक हो गई है। शेष 2 किलोमीटर मोटर मार्ग के कटिंग का टेंडर हो चुका है, बरसात खत्म होते ही मोटर मार्ग पर कटिंग का कार्य शुरू किया जाएगाlठेकेदारों द्वारा सड़क पर बनाये गए पुश्तों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।गुणवत्ता में कमी पाए जाने से संबंधित ठेकेदारों से ही दोबारा से पुश्तों का निर्माण करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें