मेनू
News

व्यापारी की शिकायत पर विजिलेंस ने दबोचा आरटीओ का रिश्वतखोर पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 व्यापारी की शिकायत पर विजिलेंस ने दबोचा आरटीओ कोटद्वार में रिश्वतखोर 

कोटद्वार‌। कोटद्वार में आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को विजिलेन्स टीम ने तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।विजिलेन्स से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार के परिवहन व्यवसाय से जुड़े व्यापारी की शिकायत पर वरिष्ठ सहायक आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार महेन्द्र सिंह को 3 हजार की रिश्वत लेते विजिलेन्स टीम रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को महेन्द्र सिंह, आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार को शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में 3 हजार रिश्वत लेते हुए करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर की टीम आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सूचना/लैंसडाउन । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ० प्रा०) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून द्वारा 2024-25 के लिए सेना, अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर राज्य के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए निशुल्क है और इसे सैनिक विश्राम गृह, कालीदास मार्ग, हाथी बडकला, देहरादून में किया जाएगा।
कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ० प्रा०) ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम पी0आर0टी0-95, 26 अगस्त से 20 अक्टूबर 2024, तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए बताया कि पी0आर0टी0-95 प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन पत्र 25 अगस्त, 2024 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन अथवा सीधे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून में जमा किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439258647 या 9410321614 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौडी परिसर में नालसा द्वारा आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर 
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करेंगे प्रतिभाग  


 पौड़ी। आगामी 01 सितंबर, 2024 को जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौडी परिसर में नालसा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में माननीय न्यायमूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल एवं कार्यकारी अध्यक्ष माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
 कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित बैठक में सचिव डालसा अकरम अली ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को शिविर में मोबाइल डायग्नोस्टिक टीम, ब्लड डोनेशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि, पशुपालन, उद्यान, राजस्व, श्रम, उद्योग, पंचायतीराज विभाग, जिला पूर्ति विभाग, सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने नगर पालिका परिषद पौड़ी को शिविर में साफ-सफाई, डस्टबिन, सैनिटाइसिंग आदि की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। कहा कि शिविर में साइबर क्राइम, चाईल्ड अब्यूज व एंटी ड्रग जैसे गंभीर मुद्दो पर नुक्कड नाटकों के द्वारा संदेश दिया जायेगा।
  बैठक में डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार, नगर पालिका पौडी ईओ गौरव भसीन, एसीएमओ डॉ0 सुमित देव बर्मन, डी0पी0ओ0 देवेन्द्र थपलियाल, जिला शिक्षा अधिकारी मा0 शि0 रणजीत सिंह नेगी, नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग योगंबर सिंह नेगी, एसआई कोतवाली मनोज सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता और लक्ष्य हासिल करने को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक 


देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल करने को प्रयास किए जा रहे हैं। जिन जनपदों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल नहीं हो पाई है वहां खास तौर प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में प्राधिकरण के अधिकारी अभी बागेश्वर जनपद पर फोकस किए हैं। सभी रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित कर सुझाव व रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनपद बागेश्वर मे आयुष्मान योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग और समाज कल्याण विभाग के अफसरों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य हासिल करने को लेकर मंत्रणा की गई। अधिकारियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया ने कहा कि मा स्वास्थ्य मंत्री जी के निर्देशों पर जनपद के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य हासिल करने हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्ड बनाने को लेकर कहीं कोई दिक्कत आती है तो प्राधिकरण की टीम इसके लिए हरदम तैयार है। लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर तत्काल हल किया जाएगा।
  कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कुमार आदित्य तिवारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक अमित शर्मा, डा कुमार आदित्य तिवारी, एसीएमओ डा हरीश पोखरिया, डा प्रमोद जंगपांगी, राकेश पांडे, कमल किशोर, हेम तिवारी, देवेंद्र सिंह, संजय पांडे, हिमानी आर्य, अभिजीत, उर्मिला, नेहा , प्रीति कोरंगा, प्रिया राणा, प्रियंका यादव, रश्मि, महिमा आर्य, ममता ने प्रतिभाग किया।

संबंधित खबरें