विषाक्त पदार्थ का सेवन कर विवाहिता ने मौत को लगाया गले
कोटद्वार।भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुरी निवासी विवाहिता ने पारिवारिक समस्याओं के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने महिला के विषाक्त पदार्थ का सेवन पर फौरन चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह विवाहिता के विषाक्त पदार्थ का सेवन किये जाने की सूचना बेस अस्पताल कोटद्वार के जरिए कोतवाली को प्राप्त हुई है। जिसके बाद पुलिस ने बेस अस्पताल पहुंचकर विवाहिता का पंचनामा किया और शव परिजनों को सोप दिया। उन्होंने बताया की उक्त विवाहिता ने गृह कलेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया।घटना आज सुबह लगभग सात बजे की है।
कौड़िया पुलिस चैक पोस्ट एवं शिव मन्दिर परिसर को स्थानीय कलाकार ने उत्तराखण्ड संस्कृतियों के चित्रों से सजाया
कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोतवाली कोटद्वार स्थित कौड़िया पुलिस चैक पोस्ट एवं शिव मन्दिर परिसर पर उत्तराखण्ड संस्कृति, पर्यटन. यातायात सुरक्षा एवं जागरूकता सम्बन्धी सुंदर चित्रकारिता को रूपांतरित करने पर श्री राकेश टम्टा पुत्र स्व0 श्री भरोसा लाल निवासी ग्राम शिवपुर कोटद्वार को प्रशस्ति पत्र व रू0 1100/- नगद ईनाम से सम्मानित किया गया है ।
दुगड्डा प्राथमिक शिक्षा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सुमन गुसाई को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
कोटद्वार।कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विकासखंड दुगड्डा में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सुमन गुसाई को कार्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई बीआरसी सूखरो के सभागार में श्रीमती सुमन गुसाईं को शिक्षा विभाग में सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति दी गई। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक शुक्ला एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा श्रीमती गुसाईं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं सम्मान पत्र पढ़ा गया। उपशिक्षा अधिकारी शुक्ला ने कहा कि श्रीमती गुसाईं ने जिस कर्तव्य निष्ठा के साथ 40 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षा विभाग में एवं विगत 4 वर्षों से अधिक अवधि का सेवा योगदान इस कार्यालय में दिया वह सभी के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीना मित्तल श्री दयाल सिंह नेगी (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), श्री संदीप नेगी श्री रोहित पटवाल श्री अमित चौहान श्रीमती रेनू देवी श्रीमती अर्चना डोबरियाल श्री मोहन सिंह पटवाल श्री देवेंद्र सिंह रावत श्री अरुण कुकरेती श्रीमती सुनील प्रभात सैनी श्रीमती जयंती बिष्ट श्रीमती रेखा डंडरियाल श्रीमती किरण लखेरा श्रीमती उमा बुडाकोटी श्री उमेश कुमार वर्मा श्रीमती नवीता रानी श्रीमती संगीता उनियाल श्रीमती लक्ष्मी देवी श्री आलोक कठैत श्री राघवेंद्र परिहार श्री पार्थ कुमार एवं श्री जाहिद अहमद एवं श्रीमती गुसाईं के परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे । मंच संचालन श्रीमती संगीता उनियाल ने किया।



