मेनू
News

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर बिंद्रा वृद्ध आश्रम पाबौ में जागरूकता शिविर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर बिंद्रा वृद्ध आश्रम पाबौ में जागरूकता शिविर 

    विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के दिशा निर्देशों अनुसार  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा बिंद्रा वृद्ध आश्रम पाबौ पौड़ी के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर सिविल जज/ सचिव  अकरम अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल जज माननीय अकरम अली ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और उनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सिविल जज द्वारा वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी और वृद्धों के प्रति किए जा रहे वृद्ध आश्रम द्वारा प्रयासों और वृद्धों के संरक्षण की जानकारी ली। इस मौके पर रिटेनर अधिवक्ता विनोद कुमार वरिष्ठ सहायक संपूर्णानंद बलूनी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर सूरज कुमार उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें