विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा क्ष 205 स्वरोजगार लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए
पंजाब नेशनल बैंक ने स्कूली छात्रों को बांटे स्कूल बैग
कोटद्वार 21 सितंबर। कोटद्वार में आज पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 205 ऋण पात्रों को 10 करोड़ 70 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार शुरू करने की अपील की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने देश के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा निभाए जा रहे सामाजिक दायित्व के लिए बैंक की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विभिन्न सरकारी जानकारियां मिलती है और लाभार्थी लाभान्वित भी होते है। पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाए दे रहे है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक मिशन अंत्योदय के तहत संचालित योजना का लाभ पहुंचा रही है। सबको विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मान से जीवन यापन करने का हक प्रदान कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। बैंकों के माध्यम से बड़ी संख्या में जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक जोनल हेड देहरादून के जनरल मैनेजर संजय कांडपाल, टिहरी के सर्किल हेड राजेंद्र भाटिया, कोटद्वार के चीफ मैनेजर महेश नौटियाल सहित , रजत , पूनम , अनीता आर्य, उषा , अनीता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
21 सितंबर 2022. विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन के तिलवाढांग स्थित वन विश्राम गृह कोटद्वार में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में गतिमान विकास कार्यों और जनता से जुड़े हुए अन्य विभिन्न बिंदुओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जन उपयोगी योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि विभिन्न कार्यों की गति तेजी से बढ़ाएं तथा उसमें गुणवत्ता का बेहतर ध्यान रखें। उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं का उचित पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय से बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्यों की महत्वता अधिक है और जिनसे अधिक लोगों के सरोकार जुड़े हुए हैं उनकी प्राथमिकता निर्धारित करते हुए उसे शीघ्रता से पूर्ण करें। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण, डामरीकरण और सड़क सुधारीकरण से जुड़े हुए कार्यों के संबंध में निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति भारत सरकार अथवा शासन से होनी है उनका तत्काल प्रस्ताव तैयार करें, साथ ही जिन कार्यों की मंजूरी मिल चुकी है उनको तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालय जिनकी दशा में सुधार करना अपेक्षित है के सुधारीकरण का प्रस्ताव बनाने और विभिन्न विद्यालयों में पूर्व में आयोजित कराई गई विभिन्न प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को भी निर्देशित किया कि जहां पर पेयजल की समस्या रहती है अथवा जहां पर पेयजल की गुणवत्ता अपेक्षित नहीं है वहां के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही करें। पर्यटन विभाग को विभिन्न गेस्ट हाउस की कंडीशन और उसकी स्थिति का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि कण्व आश्रम क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े हुए निर्माण कार्यों के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग को कृषको को दिए जाने वाले बीज, दवाएं और पौधे की गुणवत्ता में सुधार करने और उचित गुणवत्ता के बीज और पौधे ही उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने जिला बाल विकास अधिकारी (डीपीओ) को निर्देशित किया कि जहां पर आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए भवन की आवश्यकता है तथा यदि उस परिधि में ग्राम विकास, पंचायतराज, समाजकल्याण अथवा अन्य किसी विभाग का भवन यदि खाली हो और अच्छी कंडीशन में है तो उसको आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन अथवा विभाग के उपयोग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे खाली भवनों का सदुपयोग भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उरेडा विभाग को सौर विद्युत ऊर्जा के माध्यम से ऐसे स्थलों, सड़क मार्गों अथवा लोगों के अधिक आवागमन वाले मार्गों में सौर विद्युत से प्रकाशमान करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थानों को जन सुविधा के विभिन्न उपयोग के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को वर्तमान में पशु से संबंधित हो रहे रोग पर नियंत्रण पाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए आवश्यकतानुसार डीपीआर अथवा प्रस्ताव तैयार करने तथा जिन प्रकरणों का समाधान शासन स्तर पर होना है उसके लिए भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुयाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

