जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा
विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन में विभाग पिछड़ा
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को माहवार पेयजल के कार्यो को पूर्ण होने के प्लान बनाकर उसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कहा कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पेयजल को समय-समय पर खंडवार समीक्षा करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम पौड़ी, कोटद्वार व श्रीनगर तथा जल संस्थान पौड़ी व कोटद्वार से पूर्व में जल जीवन की समीक्षा बैठक में जल संयोजन को दिये गये लक्ष्य की जानकारी ली। जिसमें मार्च, 2023 तक जनपद में जल संयोजन(एफएचटीसी) के कुल 18644 को लक्ष्य मिले, जिसके सापेक्ष विभागों द्वारा लक्ष्य से अधिक 18734(शत प्रतिशत) जल संयोजन के कार्य को पूर्ण किया गया। जनपद में पेयजल संयोजन की कुल 2764 योजनाएं है, जिनमें से 2714 में कार्य वर्तमान में गतिमान हैं तथा शेष 50 में शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल संयोजन में विद्यालयों के 52 लक्ष्य मिले, जिसमें से 16 पूर्ण हो चुके हैं तथा आंगनबाड़ी के 86 में से 29 कार्य पूर्ण हुए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को समय पर पूर्ण करें।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस0के0 रॉय, कोटद्वार संतोष उपाध्याय, पेयजल निगम से वीरेंद्र भट्ट, आशीष मिश्रा, अजय बेलवाल, दिशा नौटियाल सहित कनू प्रिया, एस0एस0 भट्ट, प्रियान कुकरेती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी द्वारा एनआईसी कक्ष में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए नगर निगम, नगर निकाय, विकासखंड स्तर पर समिति गठित की जायेगी।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के लिए जो समिति गठित की जायेगी वह प्रत्येक माह के किसी भी चार दिवसों में दुकानों, रेलवे स्टेशनों, ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों सहित अन्य स्थानों में औचक निरीक्षण करेंगे। साथ उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी दुकान व्यवसाय के पास सिंगल यूज प्लास्टिक की सामाग्री पाई जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीम व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

