विकास की मांग को लेकर कोटद्वार बंद की जनता का समर्थन
आमजन से लेकर व्यापारियों का कोटद्वार की उपेक्षा पर पूर्ण समर्थन
कोटद्वार बंद से कोटद्वार की जनता ने एकमत होकर दिखाई ताकत
कोटद्वार विकास के लिए किया बंद पूर्णतया सफल
कोटद्वार का दिल, झंडा चौक
कोटद्वार। डबल इंजन की सरकार में कोटद्वार विधानसभा की हो रही लगातार उपेक्षा और कोटद्वार में पिछले सरकारों के दौरान हो रहे विकास कार्यों में राजनीतिक प्रतिशोध के कारण रुकवाने तथा कोटद्वार को विकास की दौड़ में अंग्रेजी दौर में पहुंचाने के खिलाफ कोटद्वार की जनता जिसमें स्थानीय व्यापारी, आमजन मानस, दैनिक मजदूर, किसान व निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगार ने पूरा सहयोग देकर जता दिया कि कोटद्वार की जनता कोटद्वार के विकास के लिए सरकारों के खिलाफ भी सड़क पर उतर सकती है।
कोटद्वार का सबसे व्यस्त गोखले मार्ग बाजार
बुधवार को कोटद्वार नागरिक मंच के आह्वाहन पर डबल इंजन की सरकार द्वारा कोटद्वार विधानसभा की जनता से किए झूठे वायदों जिसमें कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, रामनगर- कालागढ़- कोटद्वार- हरिद्वार मोटर मार्ग, कण्वाश्रम को पर्यटन के नक्शे में स्थापित करवाने, केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, खोह, मालन, सुखरौ नदी तटबंधों को सुरक्षित करने, बेस चिकित्सालय में चिकित्सकों की पूर्ण उपलब्धता और कोटद्वार को जिला बनाने के वायदों से मुकरने वाली डबल इंजन सरकार को झकझोरने के लिए एक दिन का बंद का आह्वाहन स्थानीय जनता के साथ मिलकर किया जिसमें स्थानीय जनता ने भरपूर सहयोग देकर सरकार को बता दिया कि विकास में अवरोध बनने वाली सरकार को कोटद्वार की जनता कभी माफ नहीं करने वाली।


