विकासखंड़ों में स्वास्थ्य मेले 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक आयोजित
स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य, दैनिक छोटी-मोटी बिमारियों के उपचार, स्वास्थ्य काउन्सिलिंग, योगा, किचन गार्डन नुक्शे की मिलेगी जानकारी
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समस्त विकासखंड़ो में स्वास्थ्य मेले के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में विभिन्न विकासखंड़ों में स्वास्थ्य मेले 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक आयोजित होंगे। आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, युवा कल्याण, पंचायतीराज, नगर पालिका, सूचना विभाग, आयुर्वेदिक, फूड सेफ्टी सहित अन्य विभागों के अधिकारी सामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्वास्थ्य मेला अयोजन का सफल संपादन हेतु गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को उनके स्तर पर विकासखंड़ मेले में की जाने वाली तैयारियों, लगाये जाने वाले स्टॉल, लोगों को प्रदान की जाने वाली जानकारियां आदि के दायित्वों का सम्पादन करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक तथा फूड सेफ्टी विभाग को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में लोगों को स्वास्थ्य, दैनिक छोटी-मोटी बिमारियों के उपचार, स्वास्थ्य काउन्सिलिंग, योगा, किचन गार्डन नुक्शे इत्यादि की जानकारी आम जनमानस को प्रदान करने से संबंधित छोटी बुकलेट छपवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन तीनो बुकलेट में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग तथा फूड सेफ्टी विभाग अलग-अलग तरह जैसे ऐलोपैथिक उपचार की सामान्य व्यावाहारिक जानकारी, जीवनशैली से जुड़ी बिमारियों के उपचार की जानकारी तथा मिलावट के खाद्य पदार्थो के उपयोग से संबंधित जानकारी सांझा करें। जिससे लोग बुकलेट के माध्यम से जानकारी हांसिल कर छोटी बिमारियों को दूर कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले में लोगों को खाद्य पदार्थो की मिलावट की पहचान तथा उससे संबंधित किट की जानकारी प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले में लोगों को योगा, मेडिटेशन (योगा ध्यान) सहित अन्य की जानकारी देना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने युवा कल्याण विभाग को उक्त मेले में युवाओं को प्रेरित तथा उनको स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम व रोकथाम से संबंधित बेसिक जानकारियों से लाभाविंत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग तथा बाल विकास विभाग को स्कूली बच्चों व छोटे बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित सामान्य और व्यावाहारिक समाधान, उपचार के संबंध में बच्चों को लाभाविंत करने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायतीराज विभाग तथा नगर पालिका विभाग को भी उक्त स्वास्थ्य मेले में प्रदान की जाने वाली सेवाओं व मुख्य जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके स्तर पर की जाने वाली विभागीय बैठकों, बीडीसी, ग्राम सभा बैठकों, बोर्ड बैठकों में साझा करनें तथा होर्डिंग के माध्मय से भी लोगों को जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को निर्देशित किया कि जिन-जिन विकासखंड़ो में मा0 मंत्रियों तथा विधायकगणों द्वारा उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे वहां सांस्कृतिक दलों के माध्यम से लोगों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि मा0 मंत्रियों व मा0 विधायक के माध्यम से ही स्वास्थ्य, आयुष व फूड सेफ्टी विभाग की स्वास्थ्य बुकलेटों का विमोचन करने के साथ ही संबंधित स्थानों पर कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ0 रमेश कुंवर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 आरपी नौटियाल, फूड सेफ्टी अधिकारी एसएस रावत, नगर पालिका अधिकारी प्रदीप बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी ने ड्रोन फ्लाई के पश्चात रि ड्रोन फ्लाई, संबंधित को नोटिस निर्गत करने, सम्पत्ति कार्ड विवरण तथा डेटा प्रेषित करने संबंधित प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में ड्रोन सर्वे व रि ड्रोन सर्वे अभी तक करना अवशेष है वहां शीघ्रता से कार्य पूरा करें। इसके साथ ही सम्पत्ति कार्ड का जहां विवरण शेष है उनको तत्काल वितरित करने के निर्देश भी दिये। कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया को जो डेटा प्रषित करना है उसको भी शीघ्रता से प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त होने वाले डेटा, नक्शा तथा सम्पत्ति कार्ड भी शीघ्रता से प्राप्त करें। साथ ही जो डेटा करेक्ट किया जाना है उस डेटा को भी ठीक करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी सहित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी दुकानों में एक ही रंग का बोर्ड चस्पा हो जिसमें अनिवार्य रूप से शासन द्वारा सामान की निर्धारित की गई रेट लिस्ट अंकित हो। कहा कि किसी को कोई आपत्ति होने पर यात्रा कंट्रोल रूम तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के शिकायत नंबर चप्पा हो। इसके अतिरिक्त निर्देश दिया कि रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देशित कर दें कि किसी भी तरह से खाना बनाने में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें। साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करें और जो दुकानदार, ढाबा अथवा रेस्टोरेंट संचालक रेट लिस्ट नहीं लगाते अथवा शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते उन पर दंडात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया कि जनपद की परिसीमा के यात्रा रूट पर विभिन्न क्षेत्रों में वाटर एटीएम लगाएं ताकि यात्रियों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके तथा जहां पर पानी की अधिक किल्लत है वहां पर टैंकर अथवा अन्य वैकल्पिक माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करें। उन्होंने नगर पालिका श्रीनगर को निर्देशित किया कि शहर में और अपनी क्षेत्रीय सीमा के यात्रा रूट में साफ सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। शहर के भीतर एक शिफ्ट सफाई कर्मियों की रात्रि में भी तैनात करें। कार्मिकों और मशीनरी से संबंधित यदि कोई पूर्ति बढ़ानी है तो उसके लिए तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता एस के राम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय डोभाल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी एएस रावत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

.jpg)