वार्ड 37 झंडी चौड़ जनप्रतिनिधियों और लोनिवि की उपेक्षा के चलते बदहाल
रिपोर्टर: AuthorAugust 5, 2026
स्वर्ण जयंती स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्रास कंट्री दौड़ बालक वर्ग में राजू सिंह पने मारी बाजी
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 75 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कहा कि इसी के अंतर्गत आज क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। जिसमे 60 से अधिक युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि जनपद में वर्ष भर विभिन्न विभागों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभागियों को हर स्तर के खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे वह बड़े-बड़े शहरों में भी अपना बेहतर हुनर दिखा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बालक व बालिका वर्ग में प्रथम 05-05 प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2021 को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्रास कंट्री दौड़ 08 किलोमीटर बालक वर्ग में राजू सिंह प्रथम स्थान, अनुज कुमार द्वितीय, मौहमद अली तृतीय, अजय चतुर्थ, योगेंद्र ने पंचम स्थान प्राप्त किया तथा 05 किलोमीटर दौड़ बालिकाध्महिला वर्ग में बीना प्रथम, मोनिका द्वितीय, रोशनी तृतीय, गीतिका चतुर्थ, हिमानी पंचम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, एसडीएम एस.एस. राणा, डीडीओ वेद प्रकाश, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, कृषि अधिकारी डीएस राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के एस नेगी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुभाष चंद्रा, एआरटीओ राजेन्द्र विराटीया, खेल अधिकारी अरुण बंगियाल, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह, डीओ पीआरडी गणेश थपलियाल, आपदा अधिकारी दीपेश चन्द्र काला सहित केशर सिंह असवाल, जितेंद्र रॉय सहित अन्य खेल प्रतिभागी उपस्थित थे।
अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्यालयों में चलाया सफाई अभियान
अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल की अगुवाई में गठित स्वच्छता दल के सदस्यों द्वारा कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा कार्यालय के बाहर एवं भीतर कक्षों में साफ-सफाई, शौचालय की सफाई, डस्टबिन, सैनिटाइज, कार्मिक कार्य पटल व्यवस्था, दस्तावेज तथा सामाग्री आदि का रख-रखाव का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता दल के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय, विकास भवन परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों, एआरटीओ कार्यालय, मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय, जिला पर्यटन विकास विभाग तथा साहसिक खेल अधिकारी कार्यालय सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यालयों एवं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट आंकलित की गई।
स्वच्छता दल में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधि.अधि. नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट सहित संबंधित सदस्य मौजूद थे।
बालिका इंटर कालेज में देवेंद्र कुमार बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष
कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में सत्र 2021.22 के लिए अभिभावक.शिक्षक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए देवेंद्र कुमार नैथन को अध्यक्षए जाहिदा को कोषाध्यक्ष तथा अराधना रावत को सचिव चुना गया। जबकि सुमन देवी भट्ट व दिलबर सिंह रमोला को अभिभावक सदस्य चुना गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति में विक्रम सिंह चैधरी को अध्यक्ष तथा गुलनाज को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रेनू गौड़ ने नवीन कार्यकारिणी से विद्यालय के विकास एवं छात्राओं के हित में सहयोग की अपेक्षा करते हुए गत वर्ष छात्राओं की विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में उपलब्धि पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कक्षा 9वीं से विद्यालय में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बबीता ध्यानी ने किया।
वार्ड 37 झंडी चौड़ जनप्रतिनिधियों और लोनिवि की उपेक्षा के चलते बदहाल
झंडी चौड़ पश्चमी कीीसड़कों और गलियों स्थिति दयनीय, बच्चे जान जोखिम में डालकर जा रहे है स्कूल
स्कूल जाने वाले सड़क पर उगी झाड़ियां
कोटद्वार। जनप्रतिनिधि चाहे छोटा हो या बड़ा किसी अच्छे काम का श्रेय लेने से चूकते नही है लेकिन जब उनके क्षेत्रों की स्थिति बदहाल और दयनीय हो तो इसका ठीकरा पहले तो सम्बंधित विभागों पर होता है, उसके बाद सत्ताधारी दल पर और सरकार अपनी हो तो बड़े जनप्रतिनिधी छोटे जनप्रतिनिधियों पर हक से जिम्मेदारी लेने को कहते हैं वहीं छोटे प्रतिनिधि बड़े जनप्रतिनिधियों पर सहयोग नहीं मिलने की बात कह अपना पल्ला झाड़ते आसानी से देखे और सुने जा सकते हैं। या फिर जनता को ही दोषी बनाते हुए अनुशासन हीनता का पाठ पढ़ाने में भी पीछे नहीं रहते।
ऐसा ही एक प्रकरण वार्ड 37 झंडी चौड़ पश्चमी का है जिसकी जिम्मेदारी न जनप्रतिनिधी ले रहे न ही जिम्मेदार विभाग ! अब अगर क्षेत्र की स्थिति बदहाल और दयनीय है तो निःसंदेह बाकी बची जनता वहीं जिम्मेदार हो सकती है।
बरसाती पानी और कीचड़ भरी सड़क
वार्ड 37 के बरसात के दिनों में हो रही लगातार बारिश के चलते इतने बदहाल और दयनीय हो चुके हैं कि डेढ़ साल के बाद बमुशल जा खुले स्कूल जाने के लिए छात्र छात्राओं को जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से स्कूल पहुंचना पढ़ रहा है। रास्तों में उगी कटीली झाड़ियों, झाड़-झंखाड़, पानी और कीचड़ से भरी पड़ी सड़कें स्कूल पहुंचने के लिए किसी जंग लड़ने से कम नहीं। स्कूलों के चारो ओर उगी झाड़िया स्कूली बच्चों के लिए इस बरसात के मौसम में पढ़ते समय गुरील्ला सांप-बिच्छुओ से निपटना आसान नहीं। लेकिन न तो इस ओर स्कूल प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही यहां के पार्षद जनप्रतिनिधी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद इस ओर ध्यान नही दे रहे है, वे तो आजकल अपने राजनीतिक आका के लिए 2022 की शतरंज की बिसात बिछाने में जुटे हैं। उनके बच्चे इन खतरों से भरे रास्तो से स्कूल जाते है कब उनके बच्चो पर जंगली जानवर हमला कर दे, ये कोई नही जानता ? आखिर प्रशासन ओर जनप्रतिनिधि तब जागेंगे जब कोई अनहोनी घटना हो जाएं? लोगों का कहना है कि वो बार बार पार्षद ओर नगर निगम प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई यहां झांकने तक नही आया है।