मेनू
News

वर्तमान सरकार और वर्तमान विधायक ने कोटद्वार को गर्त में धकेल दिया

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सरकार व विधायक की घोर लापरवाही ने कोटद्वार विधानसभा को गर्त में धकेल दिया – पूर्व मंत्री

कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर विधानसभा की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत चार साल के कार्यकाल में क्षेत्रीय विधायक की घोर लापरवाही के चलते कोटद्वार विधानसभा को गर्त में धकेल दिया है।  कोटद्वार विधानसभा में विकास का एक भी नया कार्य नहीं हुआ है, जिससे विधानसभा वासी अपने को ठगा महसूस कर रहे है। कहा कि जब प्रदेश सरकार एवं सरकार के मंत्री चार साल में कुछ विकास नहीं कर पाये तो अब मात्र एक साल में क्या विकास कर पायेगे।लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकार पर कोटद्वार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कोटद्वार में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं जिसमें मेडिकल कालेज, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम का समग्र विकास सहित दर्जनों विकास योजनाओ को स्वीकृत करवाते हुए धनराशि उपलब्ध करवा दी गयी थी, लेकिन प्रदेश सरकार के सत्ता में आते ही सरकार के कमजोर नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक की अज्ञानता के चलते स्वीकृत योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कोटद्वार भाबर में विकास प्राधिकरण को थोपे जाने का भी घोर विरोध करते हुए कहा कि विकास प्राधिकरण को इसी विधानसभा सत्र में समाप्त करने को लेकर आगामी एक मार्च 2021 को क्षेत्रीय जनता के सहयोग से एक विशाल जनआक्रोश रैली निबूंचौड से मोटाढांक तक निकाली जायेगी, तथा प्रदेश सरकार से विकास प्राधिकरण को आगामी एक मार्च से गैरसैंण में आहूत सत्र में विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की जायेगी, कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी इसे जनआंदोलन का रूप देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। पूर्व काबीना मंत्री ने विधानसभा में खराब सड़कों के लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि खस्ताहाल सड़को के चलते आम जनमानस को खासी परेशानी हो रही है, कहा कि यदि आगामी मार्च माह तक खराब सड़कों में डामरीकरण नहीं किया जाता है, वे आमरण अनशन के लिए बाध्य हो जायेगें। पूर्व काबीना मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों की किसानो की आय दोगुनी करने के नारे को दिवा स्वप्न बताते हुए कहा कि कोटद्वार भाबर में विगत चार साल में सिंचाई नहरों एवं गूलों के लिए धनराशि तक स्वीकृत नहीं की गयी है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कोटद्वार- कालागढ-रामनगर बस सेवा बंद होने पर भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक की अज्ञानता कोटद्वार वासियों पर भारी पड़ रही है, कोर्ट में ठोस पैरवी किये बगैर ही बसों का संचालन करने के बाद बंद हो गयी है, जोकि कोटद्वार वासियों के साथ घोखा है, जिससे कोटद्वार वासी कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या का निस्तारण करने, कोटड़ीढांग सनेह सहित कोटद्वार में शराब की दुकानों की नवीनीकरण न किये जाने, स्मैक पर रोक लगाये जाने, बेस हास्पिटल में बर्न एवं कार्डिक यूनिट की स्थापित किये जाने, डिग्री कालेज में स्वीकृत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मांग की है। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, पार्षद अनिल रावत, विवेक शाह, दर्शन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, राजेन्द्र गुसांई, महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, प्रीति देवी, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी, मनवर सिंह आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी की अध्यक्षता में सामुदायिक  बैठक आयोजित ।

कोटद्वार कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी की अध्यक्षता में सामुदायिक संपर्क समूह व विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमे सबसे बड़ी समस्या शहर के अंदर यातायात की है।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि अगर पब्लिक का स्पॉट मिल् जाता है तो पुलिस को जो काम करने होते है वो काम अच्छे से हो जाते है। ट्राफिक व्यवस्था जिसमे सभी लोग शामिल होते है तो शहर के अंदर ट्राफिक व्यवस्था थोड़ी बिगड़ सी जाती है। तो उन लोगो से बात हुई है वो हमारी इसमें पूरी मदद करेंगे। साथ ही शहर में जो रेडी ठेलिया राष्टीय राजमार्ग पर खड़ी रहती है जिसे वाहनों को पार्किंग नही मिल पाती है और आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते है जिसे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है तो उसके लिए भी अलग से रेडी ठेलो वालो के लिए कही एक जगह चिन्ह्ति कर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जो लड़के रेस ड्राइविंग करते है उसके लिए स्कूल कॉलेजो में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाये जायेगे।

सड़क निर्माण में हो रही अनिमिताओं से लोनिवि  बेखबर।

कोटद्वार के जयहरीखाल ब्लॉक के बांसी गजवाड़ गांव में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. सड़क निर्माण की कुल लागत 199 लाख रुपये के करीब है।ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना परीक्षण के ही कच्चे पत्थर का स्वेलिंग सड़क पर बिछाया जा रहा है।

कोटद्वार।जयहरीखाल ब्लॉक के बांसी गजवाड़ गांव में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण की कुल लागत 199 लाख रुपये के करीब है। सड़क निर्माण कार्य में G1, G2, G3 का स्वेलिंग बिछाने का कार्य इन दिनों चल रहा है. लेकिन विभाग के अधिकारियों के बिना परीक्षण के ही कच्चे पत्थर का स्वेलिंग सड़क पर बिछाया जा रहा है।

सड़क निर्माण में गड़बड़ी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पत्थर अभी हाथ से ही टूट रहा है तो गाड़ी चलने के बाद क्या हालत होगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सड़क निर्माण में अनियमिताओं के कारण यह सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ जायेगी. कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से की, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक रेंगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग के कोई भी इंजीनियर मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं। इस कारण ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है।ग्रामीण कुशाल सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा कई बार ठेकेदार को कहा गया है कि सड़क निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। सड़क निर्माण के दौरान अन्यथा कटिंग न करें. इस कटिंग के कारण वह ग्रामीणों के खेत भी ऊपर से टूट कर नीचे आ रहे हैं।कई बिजली के खंभों पर खतरा मंडरा रहा है।किसी भी तरह से सड़क निर्माण का कार्य संतोषजनक नहीं हो रहा है।मिट्टी और पत्थर बिना जांच किए सड़क पर बिछाई जा रहे हैं। विभाग का कोई भी इंजीनियर सड़क निर्माण कार्य के दौरान मौजूद नहीं रहता।ग्रामीण उमेद सिंह ने कहा कि कई बार उन्होंने ठेकेदार को अवगत कराया कि सड़क निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहे हैं।सड़क पर अवैध खनन न किया जाए।लेकिन ठेकेदार के द्वारा ग्रामीणों की एक न सुनी जा रही है। सड़क निर्माण में हो रहे अवैध खनन के कारण ग्रामीणों को आने वाली बरसात में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारी साइड पर आते नहीं तो शिकायत भी किससे करें।ग्रामीण जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य बे बुनियादी ढंग से किया जा रहा है. ठेकेदार के द्वारा अपने फायदे के लिए सड़क के आसपास अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है।जिससे कि ग्रामीणों को बरसात में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस सड़क पर जानवर भी ठीक ठंग से नहीं चल सकते तो गाड़ी मोटर कैसे चलेगी। बिना जांच के मिट्टी और पत्थर सड़क पर बिछाए जा रहे हैं।यही हाल रहा तो सड़क बनते ही उखड़ जाएगी।हमारी तो यही मांग है कि गांव की सड़क ठीक ढंग से बनाई जाए।

अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना कि कार्य की उनके द्वारा लगातार जांच की जाती है। कार्य अच्छा कार्य चल रहा है। उपजिलाधिकारी लैंसडौन संदीप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सड़क का ज्वाइंट इंस्पेक्शन करवाया जाएगा। जांच में जो भी कमी पाई जाएगी उसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहूंगी: रंजना

कोटद्वार। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती रंजना रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में रिखणीखाल के आठबाखल स्थित खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कार भी प्रदान किए। अपने उद्बोधन में रंजना रावत ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से जहां स्वस्थ चित्त और स्वस्थ शरीर प्रदान होता है ,वही आज के समय में खेलों के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने का देश और विदेश में बेहतर अवसर भी मिलता है। उन्होंने खिलाडियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वह युवा शक्ति को हर स्तर से आगे बढ़ने के लिए हमेशा उनको सहयोग करती रहेंगी। रंजना ने कहा कि कड़ी मेहनत नियमित अभ्यास और अच्छे गुरुजनों के प्रशिक्षण से खेलों के क्षेत्र में क्षेत्र के युवा अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से एक अच्छा नागरिक और संस्कारवान बनने की भी अपील की और कहा कि मानवीय संवेदनाओं के क्षेत्र में भी क्षेत्र का युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी करें, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास एक दूसरे के सुख दु:ख में में सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र में ही स्वरोजगार और अपनी सूझबूझ से उद्यम लगाकर रोजगार के अवसर पैदा करने की भी अपील युवाओं से की,और कहा कि, इस दिशा में वह हर स्तर से सहयोग करेंगी । इस अवसर पर रंजना रावत ने उपस्थित समस्त लोगों का आह्वान किया कि ,सभी लोग आज के इस दौर में बेहतर समाज और अच्छा जीवन जीने हेतु सामाजिक बुराइयों नशा आदि से दूर रहें। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक मंडल के संयोजक सूरज गुसाई, महिला मंगल दलों की महिलाएं, युवक मंगल दल के युवा, ग्राम प्रधान लक्ष्मण पटवाल,न्याय पंचायत सदस्य पुष्कर गुसाई आदि बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने शिरकत की। क्रिकेट टूर्नामेंट का जीवंत प्रसारण और कार्यक्रम का संचालन पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य अजयपाल रावत ने किया।

संबंधित खबरें