मेनू
News

वन संरक्षक उत्राखंड से लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के सम्बन्ध में चर्चा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  वन संरक्षक उत्राखंड से लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग  के सम्बन्ध  में चर्चा 

देहरादून । बुधवार 7 फरवरी  अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की।

 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने लैन्सडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी  ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधाजनक करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए वन-विभाग द्वारा जनहित हेतु विस्तृत  कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में अनूप मलिक मुख्य वन संरक्षक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी उपस्थित रहे।

समान नागरिक संहिता विल विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित होने पर विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं 

देहरादून । बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु भूषण ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार 7 फरवरी का दिन उत्तराखंड  जैसे छोटे राज्य द्वारा देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण कार्य किया है । उत्तराखंड विधानसभा सभा के सभी सदस्यों को विधेयक पारित करने व सत्र को सुव्यवस्थित संचालित करने में सहयोग के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रदान किया ।

संबंधित खबरें