मेनू
News

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने डॉक्टर, पुलिस और नगर निगम को कोविड सुरक्षा को लेकर दिए दिशा निर्देश

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने डॉक्टर, पुलिस और नगर निगम को कोविड सुरक्षा को लेकर दिए दिशा निर्देश

 कोटद्वार । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह ने गुरुवार को तहसील के सभागार में पुलिस, नगर निगम, डॉक्टर्स और उपजिलाधिकारी के साथ बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर वार्ता की । जिसके बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कोविड को देखते हुए हमें ठोस कदम उठाने पड़ गये है । उन्होंने है नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना मास्क व हाथ में दस्ताने के बिना कार्य नहीं करेगा । पुलिस विभाग में जो भी पुलिसकर्मी कोविड टेस्ट करवा के पॉजिटिव आ रहा है तो उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाए । कोटद्वार में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए हमारे द्वारा 50 ऑक्सीजन सिलेंडरों की बाहर से व्यवस्था की जा रही है । वहीं डॉक्टरों को भी हिदायत देते हुए कहा कि अगर आपके पास स्टाफ में डॉक्टरों की कमी है तो हम अन्य जगहों से डाक्टर की व्यवस्था कर सकते हैं । उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी व चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे ।

थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल द्वारा की गई टैक्सी यूनियन के साथ बैठक

 सतपुली। थाना सतपुली के द्वारा आम जन मानस को वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये बुधवार को स्थानीय जीप टेक्सी युनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया कि सभी जीप टेक्सी चालको को सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गयी है। सभी चालको से कोरोना काल मे स्थानीय जनता के साथ मैत्रीपूर्ण एंव सहयोगात्मक व्यवहार रखने की अपील की गयी। साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा चालको से जीप टेक्सियों में बुजुर्गों तथा असहायों को प्राथमिकता देने की बात कही गयी। बैठक में जीप टेक्सी युनियनों के पदाधिकारियों में प्रमोद सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र ओर धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें