लोक निर्माण विभाग के रोकडिया पर कार्यालय से गायब रहने का आरोप
लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली और विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर ठेकेदारों ने नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। मामला लोनिवि लैन्सडाउन का है जहां पर समस्त ठेकेदार संघ से जुडे ठेकेदारों ने लोनिवि के रोकडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रोकडिया लोनिवि लैन्सडाउन द्वारा निकाले गए स्कपर और पहाड़ कटान के टेंडरों को अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर फार्म दे रहा है। टेंडर बेचने के समय रोकडिया या तो अधिकांश समय आफिस से नदारत रहता है या फिरर टेंडर फार्म देने मे आनाकानी करता है कभी फार्म खत्म होने की बात कह दूर दूर से आए ठेकेदारों को खाली हाथ वापस जाने को मजबूर कर देता है। इसी समस्या को लेकर ठेकेदारों ने रोकडिया और लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी लैन्सडाउन से शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

