रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
लोक संवाद टुडे खबर संसार अपडेट
उत्तराखंड में धामी सरकार का नया भू कानून
1- उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार का गजब फैसला – बाहरी राज्यों के लोगों पर परिवार के बच्चों सहित अलग-अलग भूमि खरीदने पर लगाई लगाम। खरीदने पर होगी कानूनी कार्यवाही।
250 वर्ग मीटर भूमि से अधिक नहीं खरीद पाएंगे बाहरी राज्यों के निवासी उत्तराखंड में भूमि ।
उत्तराखंड के तीन क्रिकेटरों की चमकी किस्मत, मुम्बई इंडियन से मिला आफर
2- मुम्बई इंडियन से उत्तराखंड के 3 खिलाड़ियों को मिला निमंत्रण, हाल ही में सम्पन्न यूपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन से चमकी किस्मत।
यूपीएल टी -20 2024 से चमकी उत्तराखंड के 3 खिलाड़ियों की किस्मत, बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए आमंत्रित।
उत्तराखंड के आमंत्रित खिलाड़ीयों में युवराज चौधरी, विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत और बल्लेबाज संस्कार रावत शामिल हैं। इन सभी ने हाल ही में संपन्न उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सभी का ध्यान आकर्षित किया था।
एनडीआरएफ का दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
3- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व आपदा प्रबंधन पौड़ी की संयुक्त तत्वाधान में जिला कार्यालय सभागार में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदा के विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्वों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता अभियान
4- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। वहीं जनपद मुख्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
शुक्रवार को जनपद के लैंसडौन छावनी परिषद, कण्वाश्रम, राजाजी नेशनल पार्क एवं जोंक स्वर्गाश्रम में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा जिला पर्यटन कार्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।