रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के नाम से केंद्र सरकार ने राहत की घोषणा की। आर्थिक पैकेज के रूप में 1.7०लाख हजार करोड़ का पैकेज जारी किया।
२- मेडिकल कर्मियों में डॉक्टर पैरामेडिकल नर्सेज वार्ड बॉय सफाई कर्मियों सहित स्वास्थ्य से जुड़े सभी कर्मियों का 50 लाख का बीमा कवर।
३. किसानों के खाते में तत्काल ₹2000 की प्रथम किस्त अप्रैल में जारी होगी। मनरेगा की मजदूरी ₹182 से बढ़ाकर ₹202 की गई।
४- उज्जवल योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त मिलेगी गैस।
५- वृद्ध विधवा विकलांग महिलाओं को ₹1000 की 3 माह तक आर्थिक मदद।।
६- सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य महिलाओं को 1000000 रुपए की जगह अब ₹2000000 के लोन की सुविधा।
७- अन्य योजना के तहत 5 किलो गेहूं या चावल के साथ 1 किलो दाल तीन महा तक मुफ्त में अतिरिक्त राशन के तौर पर मिलेगा। 80 करोड़ लोगों को अतिरिक्त अनाज के राशन की सुविधा मिलेगी।
८- महिला जन- धन योजना के लाभार्थियों को तीन महीने तक पांच सौ रुपए की मदद।
९- 15000 से कम वेतन भोगी कर्मचारियों व 100 से कम कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों को ईपीएफ और जीपीएफ की राशि सरकार देगी वही कर्मचारी 3 माह का जीपीएफ एकमुश्त के रूप में विड्रोल कर सकते हैं।