लैंसडौन विधायक दलीप रावत, मुख्यमंत्री के भ्रष्ट लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही से नाराज़, मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती
पुष्कर पवार”पदम”
कोटद्वार। पौड़ी जिले की लैंसडौन विधानसभा की ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर बनाई जा रही सड़क में एई और जेई पर मुख्यमंत्री द्वारा हुई कार्यवाही पर लैंसडाउन विधायक द्वारा मुख्यमंत्री की कार्यवाही पर ऊंगली उठाते हुए मुख्यमंत्री को चुनौती देकर सरकार और भाजपा में संग्राम मचा दिया है। सडक निर्माण में अनियमितता का मामला लैंसडाउन विधायक के बयान के बाद राजनीति रूप लेता जा रहा है। विधायक दलीप रावत के मिडिया में आए बयान के बाद मामला राजनीतिक महकमे से लेकर सोशल मीडिया में तूल पकड़ने लगा है। सड़क पर घटिया गुणवत्ता का काम होने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने एई और जेई को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद एक दिन पहले लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि सीएम ने गलत कार्रवाई की है।उन्होंने खुलेतौर पर अधिकारियों का समर्थन किया और यहीं नहीं रुके वीडियो वायरल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता देवेश आदमी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर डाली। उनके इस बयान के बाद जहां भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है वही अब कांग्रेस प्रदेश महासचिव युवा नेता कविंद्र इष्टवाल , आप युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी , सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र रावत ने भी भाजपा की जीरो टॉलरेंस सरकार सहित भाजपा विधायक दलीप रावत को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा सरकार की कथनी-करनी पर सवालिया निशान लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक और उनकी पार्टी जीरो टाॅलरेंस की बात करती है, लेकिन सड़क में भ्रष्टचार कीे खिलाफत करने वाले लोगों को जेल में डालने की बातें कर रहे हैं।बताते चलें की लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश सड़कों की हालत पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा बदतर है। गुणवत्ता बेहद घटिया है। लैंसडाउन विधायक कोटद्वार से लैंसडाउन विधानसभा काम देख रहे हैं। जो लोग क्षेत्र की विकास की आवाज उठा रहे हैं, तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इष्टवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही अब सड़कों पर लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कामों को जनता अच्छे से देख रही है और ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक भी सिखाएगी।
बाईट 1 कवींद्र इष्टवाल प्रदेश सचिव कॉंग्रेस
बाईट 2 दिग्मोहन नेगी आप युवा मोर्चा अध्यक्ष
बाईट 3 शैलेंद्र रावत सामाजिक कार्यकर्ता
बाईट 4 देवेश आदमी