लैंसडाउन विधानसभा बदहाल सड़कों से त्रस्त
लगातार भाजपा नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार का मिल रहा विधानसभा क्षेत्र को ईनाम
21वीं सदी में भी आदिम युग में जीने को विवश लैंसडाउन विधानसभा के लोग
उत्तराखंड के भाजपा मुख्यमंत्री से लेकर दो दो बार के भाजपा विधायकों की छत्रछाया में नेतृत्व में रहा है विधानसभा क्षेत्र
उत्तराखंड के हाईटेक विधानसभा क्षेत्रों में से एक विधानसभा जो राज्य को मुख्यमंत्री जैसा नेतृत्व दे चुकी है तथा जब से उत्तराखंड राज्य बना सबसे अधिक भाजपा पर विश्वास करने वाली विधानसभा के लोगों को 21वीं सदी में भी आदिम युग में जीना पड़ रहा है इससे बड़ा क्या छलावा क्षेत्र के लोगों के साथ हो सकता है। आज भी इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों को मीलों पैदल चलकर स्कूल,हास्पीटल, बाजारों और मुख्य सड़कों तक पहुंचने के लिए पगडंडियोंं और टूटी-फूटी सड़कों से अपनी मंजिल तय करनी होती है।
आज लोक संवाद टुडे ने अपने पाठकों और व्यूवरों को उत्तराखंड की ऐसी ही एक हाईटेक विधानसभा से रूबरू कराने का अपने सहयोगी साथियों के प्रयास से परिचित कराने का प्रयास किया है।इस हाईटेक विधानसभा का नाम है “लैंसडाउन विधानसभा”।
तिमसैण से खरका सिरस्वाणी,पाणीसैण मोटरमार्ग
आज की खबर अपने व्यूवरों को लैंसडाउन विधानसभा की उस सड़क से रूबरू करा रही जो पिछले 15 वर्षों से अपना इलाज करवाने के लिए विधानसभा के उस डाक्टर ( विधायक/मंत्री) का इंतजार कर रही है जो उसे आईसीयू से निजात दिला सके। जी हां यह सड़क है रिखडीखाल ब्लाक के तिमसैण से खरका सिरस्वाणी,पाणीसैण मोटर मार्ग,जो पिछले 15-16 बर्षो से डामरीकरण का इंतजार कर रहा है। मज़ेदार बात तो यह है कि वर्तमान भाजपा विधायक इसी विकासखंड के है, हां भले ही वे राजनीति कोटद्वार बैठकर करते हों।
यही हाल दुगड्डा रथवाढाब मोटर मार्ग की भी है जिसके सुधारीकरण और विस्तारीकरण की घोषणा पूर्व में कोटद्वार में लैंसडाउन विधानसभा के विधायक द्वारा कोटद्वार में पत्रकारों के प्रेस वार्ता में की गई, परन्तु अभी तक उसमें कोई हलचल नहीं दिखाई देने से क्षेत्र के लोग काफी मायूस और खिन्न नजर आ रहे हैं।
दुगड्डा रथुवाढाब मोटरमार्ग


