मेनू
News

लैंसडाउन वन प्रभाग में ग्रामीणों पर हमला करने वाला गुलदार, नरभक्षी घोषित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 लैंसडाउन वन प्रभाग में ग्रामीणों पर  हमला करने वाला गुलदार, नरभक्षी घोषित

कोटद्वार।जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्रांतर्गत विकासखण्ड द्वारीखाल में दहशत का पर्याय बने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। वन विभाग ने भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए क्षेत्र में शिकारी दल तैनात कर दिया है। बीते सप्ताह के दौरान गुलदार ने एक युवक को मार डाला और एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताते चलें  कि लैंसडौन रेंज के सिलोगी बीट के अंतर्गत ग्राम कांडी में गत मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे गुलदार टेंट के अंदर घुस गया और वहां सो रहे 32 वर्षीय वीर बहादुर पर हमला कर दिया था। गुलदार ने उसको टेंट से बाहर खींचने का प्रयास किया लेकिन अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया था, जिससे वीर बहादुर बाघ के पंजे से बच गया, परन्तु बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद गुलदार टेंट से बाहर निकल कर जंगल की ओर भाग गया। इससे पहले एक जुलाई को द्वारीखाल ब्लॉक ग्राम पंचायत किंसुर के बागी गांव निवासी 28 वर्षीय पृथ्वी चंद्र पुत्र यशवंत सिंह बकरियां और मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान जंगल में गुलदार ने हमला करके उसे मार दिया। जिसके बाद से क्षेत्रीय लोगों द्वारा गुलदार को नरभक्षी घोषित करके शूटर तैनात किए जाने की मांग की जा रही थी। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड की ओर से आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उससे निपटने की अनुमति दे दी गई।लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। पहले उसे ट्रैंकुलाइज कर कैद करने की कोशिश करेंगे। पकड़े न जाने की दशा में मारने के आदेश मिल गये हैं। क्षेत्र में शिकारी दल तैनात कर दिया है।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

 उत्तराखंड राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिखणीखाल में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने और युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है।

कोटद्वार।बुधवार को लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल ब्लॉक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव ज्योति रौतेला और रिखणीखाल कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं को दर.दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। रिकार्ड तोड़ महंगाई के चलते आम जनमानस का घर खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। वर्तमान सरकार के विधायकों पर महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण करने के आरोप लग रहे हैं, परन्तु भाजपा नेतृत्व अपने विधायकों को बचाने में पूरी ताकत झोंक रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंश की बात करने वाली भाजपा सरकार के कोरोना महामारी के दौर में घोटाले के कई मामले सामने आ रहे हैं परन्तु भाजपा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी जिला पंचायत सदस्य विनयपाल पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी रविन्द्र रावत राजेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

विद्युत बिलों के हुई बेहताश वृद्वि के विरोध में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

कोटद्वार। विद्युत प्रदेश में विद्युत दरों में भारी वृद्धि को लेकर कोटद्वार में आम आदमी पार्टी  ने विद्युत बिलों के हुई बेहताश वृद्वि के विरोध में विधुत विभाग कोटद्धार कार्यालय के आगे भाजपा सरकार के इस जन विरोधी निर्णय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के उपरांत वक्ताओं न अपने संबोधन में कहा कि सरकार बिजली बिलों में 2% से 6% वृद्वि वापस ले ,बाकाया बिलों को माफ करे ,अनावश्यक बिलों पर अविलंब निर्णय ले,और कहा कि उत्तराखण्ड बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बावजूद सबसे ज्यादा प्रति यूनिट भुगतान करता रहा है क्यों? ये कहीं न कहीं सरकार की नाकामी दर्शता है जबकि दिल्ली जैसे प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार आम जनमानस को फ्री बिजली पानी उपलब्ध करा रही है | वक्ताओं ने दिल्ली की तर्ज पर बिजली पानी जैसी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की | विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष  डाॕ सी के जखमोला ,प्रदेश प्रक्तता अरविंद वर्मा ,सेक्टर. प्रभारी राजेन्द्र जजेडी,संगठन मंत्री डॉ अनिल मोहन,सह संगठन मंत्री सुबोध मंमगाई,कोटद्धार विधानसभा के सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रभारी बीरेन्द्र रावत ,महानगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ विनोद सामंत,विधानसभा उपाध्यक्ष महिताब रावत पूर्व प्रभारी राजेन्द्र आर्य ,युवा मोर्चे से प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता,अध्यक्ष तनुज रावत वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवप्रसाद्व धसमाना डाॕ नन्द किशोर कई कार्यकर्ता मौजूद थे | 

संबंधित खबरें