मेनू
News

लालढांग चिल्लरखाल कोटद्वार रामनगर कंडी मोटर मार्ग बवाल, जनता का रूझान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

लालढांग चिल्लरखाल कोटद्वार रामनगर कंडी मोटर मार्ग बवाल, जनता का रूझान 

कोटद्वार। उत्तराखंड की कंडी रोड़ अर्थात रामनगर – कोटद्वार – लालढांग – हरिद्वार मोटरमार्ग जो गढ़वाल कुमाऊं की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक गतिविधियों की सहगामी के साथ जीवन-रेखा भी है। भाजपा कांग्रेस की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और श्रेय लेने के लफड़े से राज्य बनने के बाद से त्रिशंकु की स्थिति झेल रही है।
 स्वतंत्र पत्रकार प्रवीण थापा की दिल्ली पैदल यात्रा ने वर्तमान सरकार और पूर्व मंत्रियों की नींद उड़ाकर रख दी है। जनता के मिल रहे अपार समर्थन से इस मुद्दे पर उत्तराखंड के सभी राजनीतिक दलों सहित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की मुसीबत बढ़ा दी है। रविवार को को कोटद्वार के कुमाऊं प्रवासियों के

संगठन कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

संबंधित खबरें