मेनू
News

लाख रूपए की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 लाख रूपए की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  चैकिंग के दौरान अभियुक्त शाहरुख  को माल गोदाम लकड़ी पड़ाव के पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह कोटद्वार क्षेत्र का मूल निवासी है और उक्त स्मैक को बरेली (उ0प्र0) से लेकर कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत लड़के लड़कियों को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लाया था। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।                                अभियुक्त का नाम पताः-शाहरुख पुत्र अब्दुल रहमान निवासी रसीदिया मस्जिद कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र-22 वर्ष।

बरामद मालः- 10 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत रू0 1,00000/- (एक लाख, रूपये)

पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 121/2021 धारा 8/22/27 एनडीपीएस एक्ट बनाम अंकित गुसांई । पुलिस टीमः-उ0नि0 सन्दीप शर्मा कान्स.425 चन्द्रपाल कान्स. 347 नापु0 अमित कुमार कान्स. 163 देवेन्द्र सिंह (सीआईयू) कान्स. 440 ना0पु0 अमरजीत (सीआईयू) आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी का पहाड में कोरोना मुक्त अभियान जारी। 

कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेवल और शरीर का तापमान जांचा 

कोटद्वार। हर  गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सतपुली बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चौबट्टाखाल विधानसभा अध्यक्ष अनीता रावत के नेतृत्व मैं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेवल और शरीर का तापमान नापा गया जिसमें अधिकांश लोग स्वस्थ पाए गए। आवश्यकता अनुसार किसी किसी को पेरासिटामोल भी वितरित किया गया।इस मौके पर अनिता रावत सुशमा शर्मा प्रियंका गुसाई मुन्नी ठाकुर सुनीता   डोभाल आदि मौजूद रहे।

 अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय परिसर में लगा वैक्सीनेशन कैम्प

कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार के अनुरोध पर कोटद्वार स्थित न्यायालय परिसर में माननीय जिला जज  के आदेशों पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में 18 से 44 वर्ष के अधिवक्ताओं ने वैक्सीनेशन का लाभ उठाया,इस दौरान बार संघ ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जी.एम मजिस्ट्रेट का  आभार व्यक्त किया। बार संघ के सह सचिव ने बताया कि लंबे समय से अधिवक्ता वैक्सीनेशन के लिए इधर उधर भटक रहे थे। जिला जज के आदेशों पर कोटद्वार न्यायालय परिसर में 18 से 44 वर्ष के अधिवक्ताओं के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 30 अधिवक्ताओं ने वैक्सीनेशन का लाभ लिया।

इस दौरान अधिवक्ता सुनील खत्री, विपिन, अनुज भट्ट, विजेंद्र राणा, हुक्म  सिंह, अरविंद चौधरी, सोमेश गुसाईं, रीना रावत, नाजिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें