मेनू
News

रोटरी क्लब ने मनाया सड़क सुरक्षा महिना

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

रोटरी क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत  समस्या एवं समाधान विषय पर एक सेमिनार आयोजित

कोटद्वार।रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे परिवहन विभाग व पुलिस के सहयोग से  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा, समस्या एवं समाधान विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया  ।रोटरी भवन मे आयोजित उक्त सेमिनार का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी,  सम्भागीय निरीक्षक प्रदीप रोथाण व वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी मनोज नेगी ने दीप प्रज्वलित करके किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर जगह पर वहां की परिस्थिति पर निर्भर करती है । सड़क सुरक्षा के लिए सड़क सही होनी चाहिए,   गड्डे नही होने चाहिए । वाहन चालक को यातायात नियमो की जानकारी होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि डी○ एल○ लेने से पहले समस्त यातायात सम्बन्धी सभी जानकारी अपने शहर की परिस्थिति के अनुसार लेनी चाहिए ।विशिष्ट अतिथि सम्भागीय निरीक्षक तकनीकी प्रदीप रोथाण ने कहा कि समाज की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना मे बढ़ोत्तरी हो रही है,  इसको रोकने के लिए सभी वाहन चालको यातायात नियमो का पालन करे ।

 सेमिनार मे अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनोज नेगी,  ज्योति उपाध्याय,  वाई पी गिलरा , निशीद माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए ।सेमिनार का संचालन विजय माहेश्वरी ने किया । पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए  सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जीप यूनियन व स्कूलो के प्रतिनीधि शामिल हुए ।इस अवसर पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल,  ज्योति उपाध्याय,  विजय माहेश्वरी,  वाई पी गिलरा  , डा○ एन पी पोखरियाल,  डा○ के एस नेगी,  कुलदीप अग्रवाल, अनिल भोला, गोपाल बंसल,  धनेश,  संजीव, नरेंद्र गोयल, मनीष,  इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

विकलांग लोगों को दी आर्थिक सहायता

कोटद्वार।कर्मबीर जयानन्द भारतीय स्मृति पुस्तकालय सिमलचौड  में मुनि जी की 20 वी पुण्यतिथि के अवसर पर विश्वभर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट ( पंजीकृत ) पदमपुर सुखरो की आम सभा हुई, जिसमे मुख्य अतिथि , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नंदकिशोर ढोडियाल व विशिष्ट अतिथि  श्री शूरबीर खेतवाल व ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी देवी  आदि ने दीप प्रज्वलित कर व मुनि जी के चित्र पर माला व  पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार  श्री चक्रधर शर्मा  कमलेश  को  साहित्य के क्षेत्र में योगदान हेतु  विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा समान – 2021से सम्माननित किया गया ।जबकि विशिष्ट समाजसेवी श्री सुरेन्द्र लाल आर्य को ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने व गत 25 वर्षों से सचिव के रूप में ,निर्बाध रूप से ट्रस्ट के सुचारू रूप से संचालन व निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे योगदान के लिए विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा समाजसेवा सम्मान- 2021 से सम्मानित किया गया ।सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृती चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट किये गए ।4 बिकलांग लोगों को 1- 1 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।मुख्य अतिथि डॉ. नन्द किशोर ढोडियाल ने मुनि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुनि जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे, निर्धन मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति व अनाथ  विकलांगो  को आर्थिक सहायता देने हेतु उन्होंने अपनी ब्यक्तिगत जमा पूंजी से ट्रस्ट की स्थापना की।

वे हम सबके प्रेरणाश्रोत हैं ।विशिष्ट अतिथि श्री शूरबीर सिंह खेतवाल ने बताया कि मुनि जी आर्य समाज के संस्थापक महर्षी दयानन्द सरस्वती के अनुयायी थे जिसकी रोशनी में उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी देवी ने व संचालन श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल व कैप्टन पी एल खंतवाल ने किया।सभा को बीर सिंह, जगमोहन भारद्वाज , सुरेन्द्र चौधरी, चक्रधर शर्मा कमलेश सुरेन्द्र लाल आर्य,शैल् शिल्पी बिकास संगठन के  अध्यक्ष शिव कुमार, विकास आर्य, सत्यप्रकाश थपलियाल, जनार्धन बुडाकोटी , एस पी कुकरेती,जुगल उनियाल,आर्य कुमार वर्मा, मीना बछवान, मंजू रावत, प्रेरणा रावत, डॉ. दिवाकर बेबनी, भारत भूषण शाह, सुभाष नौटियाल,बलबीर सिंह रुमेला , अमेरिका सिंह,मोहित रावत आदि ने संबोधित किया ।

संबंधित खबरें